न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : बुरा हाल है CM योगी के जिले गोरखपुर का, अस्पताल की चौखटों पर ही दम तोड़ रहे मरीज

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिला गोरखपुर का भी बुरा हाल है। यहां हर दिन अस्पतालों की चौखटों पर बेड मिलने के इंतजार में मरीज दम तोड़ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 May 2021 12:34:14

कोरोना : बुरा हाल है CM योगी के जिले गोरखपुर का, अस्पताल की चौखटों पर ही दम तोड़ रहे मरीज

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मरीजों की संख्‍या ने 4 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में 4 लाख 14 हजार 188 नए संक्रमितों की पहचान हुई और 3,915 संक्रमितों की मौतें दर्ज की गई जो पुराने सभी आंकड़ों की तुलना में अधिक है। इसके बाद देश में अब तक संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,14,91,598 हो गया है और कुल मौतों की संख्या 2,34,083 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,76,12,351 है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिला गोरखपुर का भी बुरा हाल है। यहां हर दिन अस्पतालों की चौखटों पर बेड मिलने के इंतजार में मरीज दम तोड़ रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कुल 1,500 बेड हैं, जिनमें से रोजाना करीब 15 बेड खाली होते हैं। जबकि, भर्ती होने वालों की लिस्ट लंबी होती है। इनमें से करीब 10% मरीजों को वेंटिलेटर वाले बेड की भी जरूरत है, लेकिन वह भी नहीं मिलते। सरकारी आंकड़ों में भले ही मरने वालों की संख्या कम होती है, लेकिन श्मशान घाट और कब्रिस्तानों में दिन-रात अंतिम संस्कार चल रहे हैं।

बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कालेज (BRD Medical College Gorakhpur) में 24 घंटे में 15 संक्रमितों की मौत हुईं। इसमें 11 मरीज गोरखपुर के थे।

इसके अलावा सीएमओ ने छह मौतों की सूचना जारी है। साथ ही पोर्टल पर 24 घंटे में 15 पुरानी मौतें अपडेट की गई हैं। इसलिए मौतों की संख्या 489 से बढ़कर 504 हो गई है। कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में गुरुवार को 911 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें 476 शहर के हैं।

जिले में संक्रमितों की संख्या 47136 हो गई है। 37340 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 9292 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा.सुधाकर पांडेय ने इसकी पुष्टि की है।

गोरखपुर की छह महिलाएं बीआरडी मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थीं। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। उनकी उम्र क्रमश: 47, 54, 65, 42, 69, 35 वर्ष थी। इसी वार्ड में भर्ती जिले के 76, 33, 44, 64, 67 वर्षीय व्यक्ति ने भी अंतिम सांस ली।

इसके अलावा कुशीनगर, बिहार के गोपालगंज व सिवान तथा देवरिया के भी एक-एक मरीज की मौत हो गई। सीएमओ कार्यालय से जारी बुलेटिन के अनुसार टीबी अस्पताल में दो व्यक्ति व निजी अस्पतालों में दो पुरुष व दो महिलाओं की मौत हो गई।

गोरखपुर जोन के गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर में बिजली निगम के 61 अफसर और कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हैं। पांच की मौत भी हो चुकी है।

ये है प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में गुरुवार को 26,780 नए कोरोना मरीज मिले हैं। एक दिन पहले यानी बुधवार को 31,165 संक्रमित मिले थे। वहीं, 357 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि मौत के मामले कम नहीं हो रहे हैं। 24 घंटे के भीतर यानी गुरुवार को 353 संक्रमितों की मौत हुई है। इस दौरान 28 हजार 902 मरीज ठीक हुए हैं। मौजूदा समय में 2.59 लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं। बीते 6 दिन में एक्टिव केस में 50 हजार से अधिक की कमी आई है। यानी इतने मरीज ठीक हुए हैं। उत्तर प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 14,501 पहुंच चुका है। अब तक 11.51 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 30 अप्रैल को एक्टिव केस की संख्या सर्वाधिक थी, जब प्रदेश में 03 लाख 10 हजार 783 केस थे। आज 6 दिन की अवधि में इसमें 50 हजार से अधिक की गिरावट आई है। 24 घंटे में 2,25,670 टेस्ट किए गए, इसमें 1,12,000 RT-PCR के माध्यम से हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल