न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में हटेगा शनिवार का लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रहेगा लागू

बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री ने इस बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा- दो दिन की साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट दी जा सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 1:27:48

UP में हटेगा शनिवार का लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रहेगा लागू

उत्तर प्रदेश में शनिवार का लॉकडाउन जल्द खत्म किया जा सकता है। बुधवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि रविवार का लॉकडाउन और पूरे हफ्ते में नाइट कर्फ्यू पहले की तरह लागू रहेगा हालाकि, शनिवार का लॉकडाउन खत्म किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर आने वाले समय में कोविड के मामले कम होते है तो रविवार का लॉकडाउन वापस लिया जा सकता है। हालांकि, यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही लेंगे।

बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री ने इस बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा- दो दिन की साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट दी जा सकती है। सीएम ने गृह विभाग को विस्तृत गाइडलाइन बनाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हर हाल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ न हो।

कंट्रोल में आया कोरोना

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई जिले संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वैक्सीनेशन ड्राइव अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है। सरकार ने शॉपिंग कॉम्पलेक्स और मॉल्स को खोलने की परमिशन पहले ही दे दी है। जो नई गाइडलाइन है, उसके मुताबिक शिक्षण संस्थाएं भी खुलने जा रही हैं। ऐसे में वीकेंड लॉकडाउन को भी जल्द खत्म करने पर विचार किया जा रहा है।

24 घंटे में 27 नए मरीज मिले

प्रदेश में अब तक 6.81 करोड़ से ज्यादा सैंपल टेस्ट हुए हैं। बीते 24 घंटे में 27 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 63 मरीज ठीक भी हुए। प्रदेश में अब तक 16.85 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज, पीलीभीत, प्रतापगढ़, शामली और सोनभद्र में पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला।
प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.01% है और रिकवरी दर 98.6% है। वर्तमान में प्रदेश में 505 एक्टिव केस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात