न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश: लोकसभा की 80 सीटों के लिए 7 चरणों में होगा मतदान, PM मोदी की सीट पर 1 जून को

सबसे पहले पश्चिमी उत्तरप्रदेश से चुनाव शुरू होगा। वाराणसी और पूर्वी उत्तरप्रदेश में सबसे अंत में वोटिंग होगी। लखनऊ में पांचवें चरण और प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सातवें चरण में वोटिंग होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Mar 2024 7:36:41

उत्तरप्रदेश: लोकसभा की 80 सीटों के लिए 7 चरणों में होगा मतदान, PM मोदी की सीट पर 1 जून को

नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तरप्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराया जाएगा और सारे नतीजे 4 जून को आएंगे।पहले चरण का नामांकन 20 मार्च से शुरू होगा और मतदान 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण का नामांकन 28 मार्च को शुरू होगा। 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। तीसरे चरण में नामांकन 12 अप्रैल को और वोटिंग 7 मई को होगी। चौथे चरण में 18 अप्रैल से नामांकन और 13 मई को वोटिंग होगी। पांचवें चरण का नामांकन 26 अप्रैल से शुरू होगा और वोटिंग 20 मई को होगी। छठें चरण का नामांकन 29 अप्रैल को शुरू होगा और वोटिंग 25 मई को होगी। अंतिम और सातवें चरण का नामांकन 7 मई को शुरू होगा और एक जून को वोटिंग होगी।

सभी चरण की गिनती एक साथ चार जून को होगी। सबसे पहले पश्चिमी उत्तरप्रदेश से चुनाव शुरू होगा। वाराणसी और पूर्वी उत्तरप्रदेश में सबसे अंत में वोटिंग होगी। लखनऊ में पांचवें चरण और प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सातवें चरण में वोटिंग होगी।

पहला चरण

19 अप्रैल 2024 : सहारनपुर, कैराना, मुज्जफनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर

दूसरा चरण

26 अप्रैल 2024 : अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा

तीसरा चरण

07 मई 2024 : संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनला, बरेली

चौथा चरण

13 मई 2024 : शाहजहांपुर, फेरी, दौरा, सीतापुर, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच

पांचवां चरण

20 मई 2024 : मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा

छठा चरण

25 मई 2024 : सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्ववस्ती, डुमरियांगंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर, भदोही

सातवां चरण

01 जून 2024 : महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, वंशगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर, रॉर्बट्सगंज।

भाजपा ने उत्तरप्रदेश में चुनावों के मद्देनजर ने अब तक अपने 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पांच सीटें सहयोगियों को दी हैं। समाजवादी पार्टी ने 36 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। बहुजन समाज पार्टी ने भी एक दर्जन सीटों पर नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लेकिन नाम किसी का घोषित नहीं हुआ है। भाजपा की सहयोगी सुभासपा और रालोद के भी नाम घोषित हो चुके हैं। अपना दल एस का नाम अभी आना बाकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल