न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी के 58 जिले ‘रहस्यमयी बुखार’ की चपेट में, सबसे ज्यादा केस फिरोजाबाद और मथुरा में

देश के कई राज्य ‘रहस्यमयी बुखार’ की चपेट में हैं। इस ‘रहस्यमयी बुखार’ का सबसे ज्‍यादा असर बच्‍चों में देखने को मिल रहा है। अस्पताल आ रहे ज्यादातर मरीजों में डेंगू और वायरल फीवर स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पायरोसिस के मामले देखे जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 3:01:15

यूपी के 58 जिले ‘रहस्यमयी बुखार’ की चपेट में, सबसे ज्यादा केस फिरोजाबाद और मथुरा में

देश के कई राज्य ‘रहस्यमयी बुखार’ की चपेट में हैं। इस ‘रहस्यमयी बुखार’ का सबसे ज्‍यादा असर बच्‍चों में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में रोजाना सैकड़ों लोग वायरल फीवर की शिकायतों के बाद अस्पताल आ रहे हैं। अस्पताल आ रहे ज्यादातर मरीजों में डेंगू और वायरल फीवर स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पायरोसिस के मामले देखे जा रहे हैं। ये अलग-अलग तरह के फीवर हैं, जो बैक्टीरिया और वायरस की वजह से फैल रहे हैं।

उत्‍तर प्रदेश के 58 जिलों में संदिग्ध वायरल डेंगू और फ्लू का प्रकोप है। इसके अब तक 1358 मरीज अलग-अलग जिलों में सामने आ चुके हैं और सबसे ज्यादा केस फिरोजाबाद और मथुरा में मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि डेंगू और संदिग्ध वायरल से जो मौतें हुई हैं, वह ज्यादातर निजी अस्पतालों या घरों में हुई है जिनका सैंपल हम लोग नहीं ले सके थे। उत्तर प्रदेश में 5 तारीख से बड़ा अभियान चलाया गया है। इन 58 जनपदों के साथ सभी 75 जिलों में घर-घर टीमें पहुंच रही है। बुखार से संबंधित जानकारी भी ले रही है दवा भी दे रहे हैं और जो गंभीर हैं उनका सैंपल भी लिया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कई टीमें भी बनाई गई हैं जो अलग-अलग जिलों में जो काम कर रही हैं। लखनऊ मेडिकल कॉलेज समेत कई बड़े संस्थान की डॉक्टर्स को भेजा गया है साथ ही नोडल अधिकारियों को भी भेजा गया था जो चार-चार दिन रहकर हर जिले में आए हैं। प्रतिदिन हम रिपोर्ट मांग रहे हैं यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाता है।

स्वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा है क‍ि ज‍िन लोगों के जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं है वह छोटे अस्पतालों में ना जाएं। हमने पीकू वार्ड बना रखे हैं। विशेष डॉक्टर भी हैं, तो वह हमारे डिस्टिक हॉस्पिटल में उस वार्ड में भर्ती हो और उनसे वहां इलाज कराएं। स्वास्‍थ्‍य मंत्री का बयान हमारी तैयारी पूरी है दो तरह के बीमारी से सामने आई हैं। हर 3 साल पर एसएसब्लू के केस आते हैं। 2019 में डेंगू ज्यादा फैला था और इस बार फिर डेंगू और संदिग्ध वायरल फैला है, जिस पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। संदिग्ध वायरल में 2 बीमारियों का नाम स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है जिसमें पहला लेप्टोस्पायरोसिस और दूसरा स्क्रब टाइफस है।

डेंगू क्या है?

डेंगू मच्छर से फैलने वाला वायरल इन्फेक्शन है। एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। डेंगू होने पर तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते निकल आते हैं।

डेंगू कैसे होता है?

हालांकि, ये वायरस 10 दिन से अधिक समय तक जीवित नहीं रहता है। डेंगू से निपटने के लिए कोई खास इलाज उपलब्ध नहीं है। सिर्फ इसके लक्षणों को पहचान कर ही आप इस पर काबू पा सकते हैं। आमतौर पर डेंगू का मच्छर शाम के समय पैरों पर काटता है।

कैसे करें पहचान?

बुखार आने के साथ-साथ बदन में दर्द होने लगे और ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगे तो ये डेंगू के लक्षण हैं। डेंगू में काफी तेज बदन दर्द होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात