न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर मुद्दे पर फेल रही योगी सरकार, सपा को 400 सीटें जिताएगी यूपी की जनता : अखिलेश यादव

समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में सपा 400 सीटें जीतेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Aug 2021 1:58:25

हर मुद्दे पर फेल रही योगी सरकार, सपा को 400 सीटें जिताएगी यूपी की जनता : अखिलेश यादव

समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में सपा 400 सीटें जीतेगी। जनता भाजपा से नाराज है। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि आज लोकतांत्रिक क्रांति के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़ने की जरूरत है।

योगी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना का कुप्रबंधन सरकार की नाकामी को दिखाता है, यह जनता के साथ बड़ा धोखा है। अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना महामारी ने बहुत से लोगों को छीन लिया। जरूरत पड़ने पर सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की। जीवन रक्षक ऑक्सीजन तक उपलब्ध नहीं थी। पूर्व सीएम ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में अपराधियों की भरमार है। वो 'मैनीफेस्टो' नहीं 'मनीफेस्टो' बनाते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा यह पार्टी अपराधियों का स्वागत कर रही है। इसके साथ ही बीजेपी पर दलितों के साथ अत्याचार का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव बोले कि बीजेपी राज में साढ़े चार साल में दलितों पर बहुत अत्याचार किए गए।

अब बीजेपी इन्हें अपने पास लाने का ढोंग कर रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सपा के कामों का उद्घाटन करके बाहवाही लूट रही है। बीजेपी के विज्ञापन पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सिर्फ कुपोषण, गंगा में लाशों के मामले और कोरोना कुप्रबंधन में नंबर एक पर है।

इसके बाद अखिलेश यादव सपा कार्यालय से साइकिल यात्रा के लिए निकल पड़े। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद है। साइकिल यात्रा सुबह 11 बजे से शुरू हुई जो कि क्षेत्र में पांच से 10 किलोमीटर तक चलेगी.

बता दें कि आज प्रदेश की हर तहसील पर साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही भाजपा की नीतियों का विरोध जताया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात