न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह

यूपी में कांग्रेस के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। आरपीएन सिंह (RPN Singh Joins BJP) ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की आधिकारिक तौर पर सदस्यता ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 3:48:45

UP News: बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह

उत्तर प्रदेश (UP Election 2022) में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यूपी में कांग्रेस के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। आरपीएन सिंह (RPN Singh Joins BJP) ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की आधिकारिक तौर पर सदस्यता ली। इस दौरान दिनेश शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह को पडरौना सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। उन्होंने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दिया था।

भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने पीएम मोदी और अमित शाह का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान और अन्य सभी लोगों को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। कुछ ही सालों में हमारे प्रधानमंत्री जी ने प्राचीन संस्कृति को 21वीं सदी से जोड़कर हिंदुस्तान को राष्ट्र के निर्माण में जो कार्य किया है, पूरा देश उसको देख रहा है।

आरपीएन सिंह ने कहा कि 32 साल जिस पार्टी में रहा, वो पार्टी अब वो पार्टी नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि पिछले सात साल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है वो पूरे देश ने देखा है। पूर्वांचल में जिन योजनाओं का सपना देखा जाता था वो आज लोगों ने हकीकत में देखा है। कानून व्यवस्था को जिस तरह से पिछले पांच सालों में ठीक करने का काम हुआ उसे पूरे देश ने देखा है।

आरपीएन सिंह ने आगे कहा कि बहुत सालों से तमाम लोग मुझसे कहते थे कि बीजेपी में आपको जाना चाहिए, बहुत समय से सोचा और अंत में यही कह सकता हूं कि देर आए दुरुस्त आए। आज उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं। 4 और राज्य में चुनाव चल रहे हैं और हम तो सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश के हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम जनता के पास विकास, गरीब कल्याण योजनाएं और उत्तर प्रदेश में सुधरी हुई कानून व्यवस्था को लेकर चुनाव में जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व स्वीकार करते हुए विकास के मुद्दे को अपनाते हुए उत्तर प्रदेश को देश में एक नंबर बनाने के लिए आज हमारे साथ आरपीएन सिंह जी ने ज्वाइन किया है। आरपीएन जी का आना एक शुभ संकेत है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात