न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP Corona Vaccination: एक दिन में रिकॉर्ड 3.3 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका

शुक्रवार को देशभर में 20 लाख 53 हजार कोरोना वैक्सीन लगाई गई। यह एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीनेशन का रेकॉर्ड है। अ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Mar 2021 11:39:26

UP Corona Vaccination: एक दिन में रिकॉर्ड 3.3 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ-साथ वैक्सीनेशन का काम भी जोरो से चल रहा है। शनिवार शाम तक देशभर में 2.91 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। 78.6 लाख से ज्यादा लोग 60 साल की उम्र या उससे ज्यादा हैं। वहीं 13.8 लाख लोग 45-59 साल के बीच के रहे। 2.91 करोड़ में से 31.7% पहली खुराकें उम्र के हिसाब से इन लोगों को दो गई हैं।

एक दिन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

शुक्रवार को देशभर में 20 लाख 53 हजार कोरोना वैक्सीन लगाई गई। यह एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीनेशन का रेकॉर्ड है। अमेरिका के बाद भारत इस मामले में दूसरे नंबर पर आ गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने का रेकॉर्ड शुक्रवार को बना।

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25 लाख के पार

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की 3 लाख 30 हजार डोज लोगों को दी गई। शुक्रवार के आंकड़ो के बाद राज्य में अब तक 25 लाख लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। शहर-शहर और गांव-गांव वैक्सीन लगाने का काम जोर-शोर से हो रहा है। 26 मार्च तक उत्तर प्रदेश में पहले चरण का टीकाकरण अभियान पूरा होने की उम्मीद है। यूपी में 17 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं 5.38 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। फ्रंटलाइन वर्कर्स स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता में है। उन्हें अभी वैक्सीन की दूसरी डोज दी जानी है। शनिवार को लखनऊ शहर में 5480 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। कुल 61 अस्पतालों में शनिवार को वैक्सीनेशन हुआ जिसमें 12 सरकारी और 49 प्राइवेट अस्पताल शामिल रहे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एमके सिंह ने बताया कि 3131 लोगों ने सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लगवाई, जबकि 2349 ने प्राइवेट अस्पताल में टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि 3284 पुरुष और 2196 महिलाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

मायावती ने लगवाया कोरोना टीका

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने शनिवार को कोरोना का टीका लगवाया। कानपुर रोड स्थित टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज में शाम चार बजे उन्होंने टीका लगवाया। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए जनता से वैक्सीन लगाने की अपील की साथ ही केंद्र और राज्य सरकार से गरीबों के लिए मुफ्त टीके की व्यवस्था करने को भी कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप