न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज : इफको प्लांट में फिर हुआ हादसा, बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत, 6 मजदूर घायल

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फूलपुर स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (IIFCO) कारखाने में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 5:31:01

प्रयागराज : इफको प्लांट में फिर हुआ हादसा, बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत, 6 मजदूर घायल

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फूलपुर स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (IIFCO) कारखाने में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। यहां, तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को इफको के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके ओर फायर ब्रिगेड, पुलिस एवं फैक्ट्री के लोग राहत कार्य मे जुटे हैं। यह हादसा डे-शिफ्ट के दौरान हुआ। जिससे पूरी कंपनी में अफरा तफरी का माहौल है। इफको संयत्र में चार माह के भीतर यह दूसरा हादसा है।

फूलपुर में जौनपुर-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इफको संयंत्र में अमोनिया व यूरिया निर्माण की दो-दो इकाइयां हैं। रोज की तरह यहां मंगलवार को भी काम चल रहा था। दिन के शिफ्ट में तैनात कर्मचारी अलग-अलग इकाइयों में काम पर लगे हुए थे। तभी बॉयलर फट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। हालांकि मृतकों के नाम व उनकी पहचान का खुलासा अभी इफको प्रशासन के द्वारा नहीं किया गया है। इससे लोगों में आक्रोश है। हादसे की सूचना पर राजमार्ग पर लोगों की भीड़ जुट गई है। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।

हादसे में ये लोग हुए घायल

घायलों में गुलाबचंद (30) पुत्र उमाशंकर निवासी नरहरपुर थाना उतरा, संदीप (23) निवासी द्वारा और अंकित यादव निवासी सराय, अब्दुल मलिक फूलपुर, भोलाराम (55) निवासी सराय देवा जौनपुर, वीरेंद्र कुमार (40) सोनू (40) निवासी सराय देवा जौनपुर, जंग बहादुर पटेल, विजय सिंह निवासी करुआडीह थाना फूलपुर, नंद लाल यादव (50) निवासी बीरभानपुर थाना बहरिया शामिल हैं।

आपको बता दे, साल 2020 के दिसंबर माह में अमोनिया गैस के रिसाव से दो अधिकारियों की मौत हुई थी। मृतक व घायल मजदूरों के परिवारीजनों में हादसे को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि संयत्र में खामियों के बाबत अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। यह हादसा उसी का नतीजा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल