न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज: घर के सामने सराफा कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, हुई मौत; 6 महीने पहले भी हुआ था हमला

सराफा कारोबारी बालू-गिट्टी का भी कारोबार करता था। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित का कहना है कि बालू कारोबार को लेकर कारोबारी रामराज सोनी (45 साल) की दुश्मनी थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 11:23:25

प्रयागराज: घर के सामने सराफा कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, हुई मौत; 6 महीने पहले भी हुआ था हमला

प्रयागराज में सोमवार की देर रात घर के सामने कुर्सी पर बैठे एक शख्स को दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। शख्स एक सराफा कारोबारी है और पांच-छह महीने पहले भी उसपर हमला हुआ था। सराफा कारोबारी बालू-गिट्टी का भी कारोबार करता था। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित का कहना है कि बालू कारोबार को लेकर कारोबारी रामराज सोनी (45 साल) की दुश्मनी थी। आशंका है कि उसी में मर्डर हुआ है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

रामराज सोनी सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह दुकान बंद करके घर आए और बाहर कुर्सी पर बैठ गए। उनकी पत्नी सीमा सोनी बच्चों के साथ घर के अंदर खाना बना रही थीं। उसी समय दो नकाबपोश बदमाश आए और पिस्टल से रामराज सोनी के सीने में गोली मार दी। एक ही गोली में रामराज वहीं ढेर हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर जब लोग पहुंचे, तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग चुके थे। गोली लगने के बाद रामराज को पहले सीएचसी करछना ले जाया गया। वहां, चिकत्सको ने गंभीर हालत बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शहर ले जाते वक्त रास्ते में ही रामराज सोनी की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस जांच में घरवालों ने बताया कि पांच-छह महीने पहले भी रामराज पर फायरिंग की गई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। उस बार पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया था। पिछले साल गांव में रामराज सोनी का एक व्यक्ति से विवाद हो गया था, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। कुछ लोगों का कहना है कि हत्यारे बाइक से नहीं, बल्कि पैदल आए थे और वह गांव के ही थे और उन्हें शक था कि लोग उन्हें पहचान लेंगे इसलिए उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात