न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: कार के अंदर शराब और सिगरेट... जिंदा जले 2 दोस्त; पढ़े पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के जालौन में मंगलवार देर रात कार में जलकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दोनों जिस कपड़ा गोदाम में काम करते थे उसी में कार खड़ी करके शराब और सिगरेट पी रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 10:48:07

UP News: कार के अंदर शराब और सिगरेट... जिंदा जले 2 दोस्त; पढ़े पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के जालौन में मंगलवार देर रात कार में जलकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दोनों जिस कपड़ा गोदाम में काम करते थे उसी में कार खड़ी करके शराब और सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ से जलती हुई सिगरेट गिर गई। सिगरेट की वजह से धीरे-धीरे कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वह दोनों नशे में इस कदर बेहोश थे कि कार से बाहर नहीं निकल पाए। आग ने कार के पास खड़ी 3 बाइकें और एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों कर्मियों से शव इतने जल गए कि पुलिस के लिए उनको पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। बाद में कंपनी के कार्ड से उनकी शिनाख्त हो सकी।

उरई कोतवाली क्षेत्र के सूर्य नगर मोहल्ले में अनिल यादव का कपड़े का काफी बड़ा गोदाम है। अनिल ने बताया कि गोदाम में एक तरफ वह अपनी कारें और बाइकें खड़ी करते हैं। काशीराम कॉलोनी निवासी रामू और तुफैल पुरवा निवासी संतोष उनके यहां काम करते थे। संतोष तुफैल पुरवा में ही किराए के मकान में रहता था। अनिल ने बताया कि देर रात को संतोष और रामू गोदाम से उनकी ऑल्टो कार लेकर पार्टी करने गए थे। आने के बाद दोनों कार को गोदाम में ले गए और कार के अंदर ही सिगरेट और शराब पी। वह सिगरेट को उसी में जलता छोड़कर सो गए। कुछ देर बार आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। अधिक नशे में होने के कारण दोनों निकल नहीं पाए, जिससे जलकर दोनों की मौत हो गई। पास में खड़ी एक कार और 3 बाइकें भी जल गईं। हालांकि गोदाम की दूसरी साइड में रखा सामान जलने से बच गया।

अनिल ने बताया कि आसपास के लोगों ने आग देखी तो फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह