न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अखिलेश को सीएम होना चाहिए, योगी साधु हैं, उन्हें मंदिर में ही रहना चाहिए: ओमप्रकाश राजभर

यूपी की जनता भाजपा को हराने के लिए सपा को एक विकल्प के रूप में देख रही है। सपा में वह दमखम भी है। अखिलेश यादव सभी क्षेत्रीय दलों को साथ मिला लें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 4:41:58

अखिलेश को सीएम होना चाहिए, योगी साधु हैं, उन्हें मंदिर में ही रहना चाहिए: ओमप्रकाश राजभर

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को वाराणसी में एक नया राग अलापा। उन्होंने कहा, 'योगी साधु बाबा हैं, उन्हें मठ-मंदिर में रहना चाहिए, वो नेता नहीं हैं। नेता तो अखिलेश यादव हैं, मुख्यमंत्री उन्हें ही बनना चाहिए। आज यूपी की जनता भाजपा को हराने के लिए सपा को एक विकल्प के रूप में देख रही है। सपा में वह दमखम भी है। अखिलेश यादव सभी क्षेत्रीय दलों को साथ मिला लें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा'।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि राजा के लक्षण परिलक्षित होते हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने बहुत काम किया है। लखनऊ में 1090 पर खड़े हो जाइए, रिवर फ्रंट भी दिखेगा। लखनऊ से आगरा जाइए, एक्सप्रेस-वे दिखेगा। प्रदेश का कोई ऐसा शहर या गांव का चट्‌टी-चौराहा नहीं है, जहां 100 नंबर की गाड़ी न दिखे। कहीं भी अत्याचार या गलत होता है तो 100 नंबर की गाड़ी तत्काल पहुंच जाती है। यह सब सपा सरकार की ही तो देन है। सपा के काल में जो काम हुए, वैसा भाजपा के लोग एक काम भी नहीं कर सके।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'हमने तो संकल्प ले रखा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को गंगा में डुबो देना है। यह भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि भारतीय लूट पार्टी है। मोदी योजना बना-बना कर लूटते हैं। अब देखिए, 135 रुपए के झोले में योगी-मोदी अपना फोटो लगवाकर 65 रुपए का राशन दे रहे हैं। जनता क्या हकीकत नहीं जान रही है। सरसों का तेल, अरहर की दाल, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, सब्जियों से लेकर सब चीज के दाम में आग लगी हुई है।'

इतना ही नहीं राजभर ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने मिट्‌टी के तेल की बिक्री बंद कर गरीबों पर अत्याचार किया है। जनता सब देख रही है और कुछ भूलती नहीं है। 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी की जनता भाजपा के झूठ, भ्रष्टाचार, दंभ, बेईमानी और ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसे के खेल को अपने वोट की चोट से बेनकाब करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात