न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले सपा MLC पुष्पराज जैन के घर IT की रेड

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piysuh Jain) पर शिकंजा कसने के बाद अब कन्नौज में एक और इत्र व्यापारी के घर, दफ्तर पर शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 10:22:53

समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले सपा MLC पुष्पराज जैन के घर IT की रेड

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piysuh Jain) पर शिकंजा कसने के बाद अब कन्नौज में एक और इत्र व्यापारी के घर, दफ्तर पर शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। व्यापारी का नाम पुष्पराज जैन पम्मी है और वो समाजवादी इत्र (Samajwadi Perfume) बनाते हैं। 9 नवंबर को समाजवादी परफ्यूम लॉन्च हुआ था। पुष्पराज समाजवादी पार्टी से MLC भी हैं। उनका घर पीयूष जैन के घर से कुछ ही दूरी पर है। छापा अभी जारी है। इनकम टैक्स के सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स की मुम्बई यूनिट ने इस सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया है। फिलहाल, टीम के सदस्य फैक्ट्री और घर में मौजूद हैं। पुष्पराज जैन का घर सदर कोतवाली क्षेत्र के छिपट्टी में है।

मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम पुष्पराज जैन के घर, ऑफिस समेत 50 ठीकानों पर तलाशी कर रही है। आयकर विभाग की टीमों ने उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी छापा मारा है। शुरुआती जानकारी में टैक्स चोरी के आरोप में ये छापेमारी करने की बात कही जा रही है।

समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पर आईटी की रेड ऐसे वक्त में हो रही है, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज खुद उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हैं। पुष्पराज जैन के मसले पर अखिलेश यादव आज करीब 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, मगर अब सर्च ऑपरेशन के बाद क्या रुख होगा, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। हालाकि, कहा जा है कि अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस तय समय पर ही होगी।

पुष्पराज जैन के अलावा आयकर विभाग की टीम कन्नौज के एक और इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब के यहां भी छापा मारा है। इनके अलावा मलिक परफ्यूम के मालिक मलिक मियां के भी कन्नौज में छापेमारी हो रही है। मलिक मियां कन्नौज में पुराने और बड़े इत्र कारोबारियों में गिने जाते हैं।

दरअसल, पीयूष जैन के घर मिले खजाने के बाद से ही पुष्पराज जैन चर्चा में थे। जब पीयूष जैन के साथ पुष्पराज जैन का नाम उछला था तो उन्होंने खुद कहा था कि उनका पीयूष जैन के साथ कोई लेना-देना नहीं है। दोनों का एक साथ नाम उछलने की वजह यह थी कि दोनों के नाम में जैन है, दोनों का बिजनेस भी एक जैसा ही है और दोनों का एक ही गली में घर है। पुष्पराज जैन का रीजनल ऑफिस मुंबई में है। उनके इत्र का कारोबार मिडिल ईस्ट कन्ट्रीज में फैला हुआ है।

पुष्पराज जैन के यहां छापेमारी की खबरें आते ही इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी की ओर से इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है। सपा का कहना है कि अखिलेश यादव ने जैसे ही कन्नौज में प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा की, वैसी ही बीजेपी सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापामार कार्रवाई शुरू कर दी। सपा ने कहा कि भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है।

एक दिन पहले पुष्पराज जैन ने आजतक से बात करते हुए कहा कि जब कारोबारी आगे बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा। उन्होंने कहा था कि सरकार को कारोबारियों के लिए व्यापारिक माहौल बनाना चाहिए, ताकि देश को फायदा हो। समाजवादी परफ्यूम दिखाते हुए उन्होंने कहा था कि हम ये परफ्यूम सपा के ऑफिस में फ्री में बांटते हैं, इससे दुश्मनी खत्म होती है।

कौन हैं पुष्पराज जैन

वहीं, पुष्पराज जैन को 2016 में इटावा-फर्रुखाबाद से एमएलसी के रूप में चुना गया था। वह प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-मालिक हैं। उनके इस बिजनेस की शुरुआत उनके पिता सवैललाल जैन ने 1950 में ने शुरू की थी। पुष्पराज और उनके तीन भाई कन्नौज में व्यवसाय चलाते हैं और एक ही घर में रहते हैं।

एमएलसी पुष्पराज का मुंबई में एक घर और एक कार्यालय है, जहां से मुख्य रूप से मध्य पूर्व में लगभग 12 देशों को निर्यात का सौदा होता है। उनके तीन भाइयों में से दो मुंबई ऑफिस में काम करते हैं जबकि तीसरा उनके साथ कन्नौज में मैन्युफैक्चरिंग सेट-अप पर काम करता है।

पुष्पराज जैन के पास कितनी संपत्ति

2016 में उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, पुष्पराज और उनके परिवार के पास 37.15 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 10.10 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उन्होंने कन्नौज के स्वरूप नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 12 तक पढ़ाई की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह