न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: प्रतापगढ़ में मिलावटी शराब पीने से 4 की मौत, जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम मनोहरपुर के मजरा रामपुर डाबी में मिलावटी शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 10:06:36

UP News: प्रतापगढ़ में मिलावटी शराब पीने से 4 की मौत, जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम मनोहरपुर के मजरा रामपुर डाबी में मिलावटी शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए आबकारी विभाग ने कार्य में ढिलाई बरतने पर सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार को निलंबित करके विभागीय जांच की संस्तुति कर दी है, जबकि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 कुंडा शंकरलाल व सिपाही रामभजन सिंह को भी निलंबित किया गया है।

प्रदेशभर में छापेमारी

आबकारी आयुक्त पी. गुरुप्रसाद ने बताया कि मिलावटी शराब से किसी की मौत न होने पाए उसके लिए विभाग ने सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव आबकारी के निर्देश पर प्रदेशभर में छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वहीं, कार्य में ढिलाई बरतने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

45,874 लीटर अवैध शराब बरामद

अवैध शराब का कारोबार रोकने के लिए आबकारी विभाग प्रदेशव्यापी अभियान चला रहा है। इसके तहत 10 मार्च से चलाए जा रहे अभियान में 45,874 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जबकि 163025 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कराया गया।

406 लोगों को किया गिरफ्तार

अवैध शराब का कारोबार करने वाले 406 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके 21 वाहन जब्त किए गए। अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि बागपत में हरियाणा राज्य में बनी 10 पेटी शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाराणसी में 679 पौव्वा, तीन ड्रम में 550 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट व भारी मात्रा में नकली क्यूआर कोड, नकली रैपर के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार हुए। लखनऊ में 3 हजार 378 बोतल व 2 हजार 810 पौव्वा हिमांचल प्रदेश में बनी विदेशी शराब के साथ 3 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल