न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP के गुरूजी का सामने आया अमानवीय चेहरा, बच्चे का पैर पकड़कर छत से उल्टा लटकाया

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक हेडमास्टर का अमानवीय चेहरा देखने को मिला। हेडमास्टर ने एक बच्चे को टांग पकड़ कर स्कूल की ऊपरी मंजिल से नीचे हवा में उल्टा लटका दिया और कहा कि अगर शरारत करोगे तो नीचे फेंक दूंगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 3:09:32

UP के गुरूजी का सामने आया अमानवीय चेहरा, बच्चे का पैर पकड़कर छत से उल्टा लटकाया

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक हेडमास्टर का अमानवीय चेहरा देखने को मिला। हेडमास्टर ने एक बच्चे को टांग पकड़ कर स्कूल की ऊपरी मंजिल से नीचे हवा में उल्टा लटका दिया और कहा कि अगर शरारत करोगे तो नीचे फेंक दूंगा। टीचर की इस हरकत से डरा बच्चा चीख़- चीख़ कर रोने लगा। डर के मारे बच्चा बुरी तरह कांपने लगा। हद तो तब हो गई जब हेडमास्टर ने बच्चे को ऊपर तभी उठाया जब उसने माफी मांग ली। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला पूर्वी यूपी के मिर्जापुर ज़िले के अहरौरा इलाके के एक स्कूल का है। गुरुवार को स्कूल में लंच ब्रेक में कुछ बच्चे स्कूल के बाहर खेल रहे थे और ठेले वालों से कुछ खा-पी रहे थे। उसी वक़्त दूसरे क्लास के एक बच्चे ने किसी बच्चे को दांत काट लिया। उसकी इस शरारत पर स्कूल के हेडमास्टर मनोज विश्वकर्मा को इतना ग़ुस्सा आया कि उन्होंने बच्चे को स्कूल की ऊपरी मंजिल से नीचे हवा में लटका दिया। लटकाये जाने से डरा बच्चा चीख़-चीख़ के रोने लगा तो उसकी आवाज़ सुनकर वहां बच्चों की भीड़ लग गयी। यह नज़ारा देख के डरे हुए दूसरे बच्चे भी हेड मास्टर से बच्चे को छोड़ देने के लिए सिफारिश करने लगे।

हेडमास्टर मनोज विश्वकर्मा ने एनडीटीवी से कहा कि वह बच्चा बहुत शरारती है, वह बच्चों को दांत काट लेता है। टीचर को भी दांत काट लेता है। उसके पिता ने हमसे उसे सुधारने के लिए कहा है इसलिए हमने उसे डराने के लिए ऊपरी मंज़िल से उल्टा लटकाया था ताकि डर कर वो सुधर जाये। हेड मास्टर मनोज विश्वकर्मा को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की दफा 506, 352 और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की दफा 75 के तहत एफ़आईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप