न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ: एक साथ आए और साथ ही दुनिया को छोड़ कर चले गए, कोरोना से दो जुड़वा भाइयों की हुई मौत

कोरोना वायरस की वजह से कई लोगों ने अपनों को खो दिया है लेकिन मेरठ के इस परिवार की कहानी बेहद दिल दुखाने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 May 2021 12:10:49

मेरठ: एक साथ आए और साथ ही दुनिया को छोड़ कर चले गए, कोरोना से दो जुड़वा भाइयों की हुई मौत

कोरोना वायरस की वजह से कई लोगों ने अपनों को खो दिया है लेकिन मेरठ के इस परिवार की कहानी बेहद दिल दुखाने वाली है। इस परिवार में दो जुड़वा भाइयों की मौत कोरोना से हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 वर्षीय भाइयों की मौत के बीच कुछ ही घंटों का रहा। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जोफ्रेड वर्गीस ग्रेगोरी और रालफ्रेड जॉर्ज ग्रेगोरी की बीते हफ्ते कोरोना के चलते मौत हो गई है। दोनों का जन्म 23 अप्रैल 1997 को हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, जन्मदिन के अगले ही दिन यानि 24 अप्रैल को दोनों भाई कोरोना की चपेट में आ गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों हैदराबाद में नौकरी करते थे और पेशे से इंजीनियर थे।

अखबार से बातचीत में दोनों भाइयों के पिता ग्रेगोरी रेमंड राफेल बताते हैं कि उन्हें यह लगभग पता था कि अगर उनके बेटे वापस आएंगे, तो दोनों साथ आएंगे, नहीं तो कोई नहीं आएगा। वे कहते हैं, 'जो भी एक को होता था, वो दूसरे को होता था।'

उन्होंने कहा, 'उनके जन्म से ही ऐसा चल रहा था। जोफ्रेड की मौत की खबर मिलने के बाद मैंने अपनी पत्नी को बताया कि रालफ्रेड भी घर अकेला नहीं लौटेगा। वे 13 और 14 मई को कुछ घंटों के अंतराल से चले गए।'

परिवार ने भाइयों का शुरुआती इलाज घर पर ही किया। उन्हें लगा कि बुखार चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके पिता ने बताया कि ऑक्सीजन स्तर 90 पर पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने दोनों को अस्पताल ले जाने को कहा। दोनों भाइयों की पहली रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, लेकिन कुछ दिनों बाद दूसरी RT-PCR रिपोर्ट नेगेटिव आई।

पिता ग्रेगोरी ने बताया, 'रालफ्रेड ने आखिरी बार अपनी मां को कॉल किया था। वो अस्पताल के बिस्तर से ही बात कर रहा था।'

उन्होंने बताया, 'उसने अपनी मां से कहा कि उसकी हालत सुधर रही है और जोफ्रेड की तबियत के बारे में पूछा। तब तक जोफ्रेड का निधन हो चुका था। इसलिए हमने एक कहानी बनाई। हमने उसे बताया कि हमें उसे दिल्ली के अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ रहा है, लेकिन रालफ्रेड शायद जानता था। उसने अपनी मां से कहा कि आप झूठ बोल रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल