न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में आज मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव, 30 लाख लोगों को लगेगा टीका; अब तक लगाई जा चुकी 6 करोड़ से ज्यादा डोज

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में 10 हजार केंद्रों पर मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन किया है। इस आयोजन में करीब 30 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 10:24:13

UP में आज मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव, 30 लाख लोगों को लगेगा टीका; अब तक लगाई जा चुकी  6 करोड़ से ज्यादा डोज

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में 10 हजार केंद्रों पर मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन किया है। इस आयोजन में करीब 30 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इस आयोजन में रजिस्ट्रेशन और बिना रजिस्ट्रेशन दोनों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस आयोजन से राज्य सरकार अपना अगस्त में दो करोड़ डोज लगाने का लक्ष्य भी प्राप्त कर लेगी। अभी थी अगस्त के महीने में पौने दो करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक प्रदेश में गुरुवार कुल 4 हजार 531 टीकाकरण बूथ बनाए गए। इसमें 4410 सरकारी व 121 प्राइवेट बूथ शामिल थे। इन केंद्रों पर शाम तक 3 लाख 21 हजार 647 डोज लगाई गई। इसी के साथ प्रदेश में अब तक कुल 6 करोड़ 63 लाख 89 हजार 063 को डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 1 करोड़, 5 लाख, 59 हजार 840 को दूसरी डोज लगाई गई।

4 प्रमुख शहरों की तैयारियां -

लखनऊ में 65 केंद्रों पर बिना बुकिंग के ही लगेगा टीका

राजधानी लखनऊ में भी आज 116 केंद्रों पर करीब 83 हजार 800 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात ये है कि 65 केंद्र ऐसे बनाए गए हैं, जहां आप सीधे जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।

मतलब यहां के लिए आपको प्री रजिस्ट्रेशन या स्लॉट बुकिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। मौके पर ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। ये सुविधा सभी के लिए है। मतलब आपने अगर दोनों डोज नहीं लगवाया है या फिर पहली डोज के बाद आप दूसरे डोज का इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही परिस्थिति में आप सीधे केंद्र जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। आपको अपने साथ सिर्फ आधार कार्ड ले जाना होगा।

आगरा में 423 केंद्रों पर 82000 लोगों को लगेगा टीका

आगरा में आज 82 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शहर और देहात में 423 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ डा। अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शहर और देहात के 432 केंद्रों पर 82 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। देहात के हर ब्लॉक में पांच हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

वैक्सीन लगवाने के लिए पूर्व रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। कोई भी आधार कार्ड के साथ बूथ पर पहुंचकर सीधे वैक्सीन लगवा सकता है। 18 प्लस वाले लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी।

मेरठ में बनाए गए 139 केंद्र, 54000 लोगों को लगेगी वैक्सीन

मेरठ में आज 139 वैक्सीनेशन सेंटरों पर 54,000 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शाम पांच बजे तक यह टार्गेट पूरा करना है। इस टार्गेट को अचीव करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, धामिर्क संगठनों, आरडब्लूए और पॉलिटिकल पार्टी से मदद मांगी है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण किया जा सके।

आम आदमी अपने निकटतम किसी भी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा सकता है। मेरठ में सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ पोस्ट, मेडिकल अस्पताल, जिला अस्पताल, डफरिन महिला अस्पताल, मिलिट्री अस्पताल, कैंटोनमेंट अस्पताल व अन्य सेंटरों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।

सहारनपुर में 291 बूथों पर 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 291 बूथों पर एक साथ 60000 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वैक्सीनेशन 10 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे खत्म होगा। यहां भी लोगों को पहली डोज लगवाने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन या बुकिंग की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उनका रजिस्ट्रेशन वैक्सीनेशन सेंटर पर ऑन द स्पॉट किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात