न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ: बीच सड़क पर भतीजे को चाकू से गोदते रहे चाचा, सांस चलती दिखी तो काट दी गर्दन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरेराह बीच बाजार एक युवक की बेहरमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी के विवाद के चलते चाचाओं ने ही अपने भतीजे की हत्या कर दी। बीच सड़क पर हुई इस वारदात को लोग देखते रहे, लेकिन किसी ने कातिलों को रोकने तक की हिम्मत नहीं की। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Apr 2022 8:14:09

मेरठ: बीच सड़क पर भतीजे को चाकू से गोदते रहे चाचा, सांस चलती दिखी तो काट दी गर्दन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरेराह बीच बाजार एक युवक की बेहरमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी के विवाद के चलते चाचाओं ने ही अपने भतीजे की हत्या कर दी। बीच सड़क पर हुई इस वारदात को लोग देखते रहे, लेकिन किसी ने कातिलों को रोकने तक की हिम्मत नहीं की। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दरअसल, शहर के लिसाड़ी गेट थाना इलाके का रहने वाला साजिद रविवार को किसी काम से ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित इत्तेफाक नगर गया था। इसी दौरान पीछे से आए तीन लोगों ने साजिद को पकड़कर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। चाकू लगने से साजिद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद भी जब घायल साजिद ने उठने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसको जिंदा देखकर फिर चाकू से हमला कर दिया और गर्दन काट डाली।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह घायल साजिद को रिक्शा में रखकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उस को मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात यह है कि युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार होता रहा, मगर मौके पर मौजूद कोई भी हत्यारों को रोकने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया और न ही किसी ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। मेरठ के एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है स्थानीय लोग और राहगीरों ने अगर कोई बचाव किया होता तो यह घटना नहीं होती। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 3 लोगों की पहचान की गई है। मृतक और आरोपियों का किसी बात को लेकर के विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में एक प्लॉट को लेकर के विवाद की बात बताई जा रही है।

चल रहा था प्रॉपर्टी विवाद

बताया जा रहा है कि साजिद का अपने चाचाओं से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था और चाकुओं से हमला करने वाले साजिद के तीन चाचा शहजाद, नौशाद, जावेद ही थे। पुलिस अफसर ने बताया कि तीनों की पहचान करके उनके छिपने के स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी इन को गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ लोगों को इस मामले में हिरासत में भी लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात