न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ : दलित डिलीवरी बॉय से खाना लेने से इनकार, कस्टमर ने मुंह पर थूका, गालियां देकर पीटा

लखनऊ में शनिवार रात कस्टमर ने जोमैटो के डिलीवरी बॉय से खाना लेने से इसलिए इंकार कर दिया वह दलित था। इतना ही नहीं परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसने डिलीवरी बॉय की जमकर पिटाई भी की। पिटाई के बाद उसने डिलीवरी बॉय के मुंह पर थूका भी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Jun 2022 1:16:35

लखनऊ : दलित डिलीवरी बॉय से खाना लेने से इनकार, कस्टमर ने मुंह पर थूका, गालियां देकर पीटा

लखनऊ में शनिवार रात कस्टमर ने जोमैटो के डिलीवरी बॉय से खाना लेने से इसलिए इंकार कर दिया वह दलित था। इतना ही नहीं परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसने डिलीवरी बॉय की जमकर पिटाई भी की। पिटाई के बाद उसने डिलीवरी बॉय के मुंह पर थूका भी। ये पूरी घटना आशियाना इलाके की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 2 नामजद, 14 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला केवल मारपीट का है।

आशियाना निवासी विनीत रावत जोमैटो में डिलीवरी बॉय है। शनिवार रात उसे आशियाना में ही अजय सिंह नाम के कस्टमर के यहां डिलीवरी देने के लिए भेजा। वो डिलीवरी लेकर पहुंचा। विनीत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जैसे ही उसने अजय सिंह को अपना नाम विनीत रावत बताया। इस पर वह भड़क गए। उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया और कहा कि अब अब हम तुम लोगों का छुआ सामान लेंगे क्या? इस पर मैंने उनसे कहा, अगर आपको खाना नहीं लेना है तो कैंसिल कर दीजिए, पर गालियां मत दीजिए। इस पर, पहले तो उन्होंने खाने का पैकेट फेंक दिया, इसके बाद मुंह पर तंबाकू थूक दिया। जब विनीत ने विरोध किया तो अजय और उनके परिवार के सदस्यों ने मिलकर उसकी डंडों से खूब पिटाई की। विनीत जैसे-तैसे वहां से भागे और पुलिस को इस बात की सूचना थी। थोड़ी देर बाद पहुंची डायल- 112 की टीम ने विनीत को उसकी गाड़ी दिलवाई और कहा कि थाने जाकर केस दर्ज करा दे।

इस मामले में आशियाना इंस्पेक्टर दीपक पांडेय का कहना है कि शनिवार रात विपिन ऑर्डर लेकर पहुंचा तो अजय अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए कही जा रहे थे। अजय के मुताबिक जैसे ही वह घर से निकले विनीत पहुंच गया। विनीत ने उन्हीं से उनके घर का पता पूछा। अजय ने पान मसाला खाया हुआ था। विनीत को पता बताने के लिए उन्होंने मसाला थूका। इसके छींटे विनीत पर पड़ गए। इस पर विनीत ने गाली देते हुए विवाद किया। इसी बात पर अजय और उनके घरवालों ने विनीत की पिटाई कर दी।

पुलिस ने बताया कि विनीत की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस विनीत को थाने लेकर आ रही थी। लेकिन उसने उस वक्त मना कर दिया था। रविवार को वकील के साथ आकर FIR दर्ज कराई। फिलहाल, रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे हुए CCTV की भी मदद ली जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात