न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ बीजेपी MP कौशल किशोर की बहू ने की सुसाइड की कोशिश, काटी हाथ की नस

मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर और विधायक जय देवी की बहू अंकिता ने आत्महत्या की कोशिश की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Mar 2021 8:29:11

लखनऊ बीजेपी MP कौशल किशोर की बहू ने की सुसाइड की कोशिश, काटी हाथ की नस

मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर और विधायक जय देवी की बहू अंकिता ने आत्महत्या की कोशिश की है। अंकिता ने रव‍िवार देर रात अपनी हाथ की नस काट ली। बताया जा रहा है कि अंकिता पहले सांसद कौशल किशोर के दुबग्गा स्थित घर पहुंची और हाथ की नस काट ली। आनन-फानन में पुलिस ने अंकिता को सिविल अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के चंद घंटे पहले ही अंकिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में सासंद की बहू अंकिता ने रोते हुए नजर आई। वीडियो में अंकिता ने पति आयुष पर गंभीर आरोप लगाए। अंकिता ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है।

अस्पताल में अंकिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने आयुष के घर के बाहर ही ब्लेड से नस काटी। उस वक्त आयुष की मां और अन्य लोग बाहर ही टहल रहे थे। किसी ने मुझे रोकने की कोशिश नहीं की। डेढ़ घंटे के बाद पुलिस आई।

पुलिस और परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

वायरल वीडियो में अंकिता रोते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही पुलिस और आयुष के घरवालों पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। वीडियो में अंकिता ने कहा, 'वह कब से इंतजार कर रही थी कि आयुष उनके पास आएगा। रविवार को आयुष महिला थाने पहुंचा था। आयुष से मिलने के लिए मैं थाने भी गई थी, लेकिन पुलिस वालों ने यह कहकर मना कर दिया कि वह नहीं आया है। हर कोई मिला हुआ है। आयुष थाने में ही था, लेकिन नहीं मिला।'

वायरल वीडियो में कही थी आत्महत्या की बात

अंकिता वीडियो में आगे कहती नजर आ रही हैं, 'तुम (आयुष) खुद कहते थे कि घरवाले मुझे प्यार नहीं करते। मैं हर कदम पर तुम्हारे साथ रही, लेकिन तुमने मेरा सबकुछ छीन लिया... तुम्हारा तो कुछ नहीं गया। तुम अपने घरवालों के पास चले गए। मेरे बारे में नहीं सोचा। किराया नहीं जमा है। गैस सिलेंडर भी नहीं है। मैंने खाया भी है या नहीं, तुमने पूछा नहीं। अब मैं जा रही हूं...बहुत दूर। तुम याद रखोगे। मुझसे गलती हो गई, जो तुम्हारे साथ थी।'

आयुष ने खुद को बताया था बेकसूर

बता दें, वायरल वीड‍ियो से पहले रविवार को ही आयुष किशोर खुद मड़ि‍यांव थाने पहुंचा था। इस दौरान आयुष ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए। आयुष ने अपने बयान में कहा कि उसे असलहा उसके दोस्त चंदन गुप्ता ने दिया था। आयुष ने खुद को बेकसूर बताते हुए आदर्श व उसकी बहन पर साजिश रचने का आरोप भी लगाया। बता दें, सांसद के बेटे पर खुद पर फायरिंग कराकर साजिश करने व धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज है।

आयुष का साला गिरफ्तार

दरअसल, बीती 3 मार्च को आरोपित आयुष के ऊपर फायरिंग हुई थी। अपने बयान में सांसद पुत्र ने विरोधियों पर फायरिंग का आरोप लगाया था। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने तेजी से छानबीन शुरू की तो सामने आया कि सांसद पुत्र के कहने पर उसके साले आदर्श ने ही फायरिंग की थी। आदर्श ने पुलिस की पूछताछ में यह बात कबूल करते हुए बताया था कि आयुष ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर फायरिंग कराने की साजिश रची। जिसके बाद आयुष के साले को गिरफ्तार कर लिया गया था और असलहा भी बरामद कर लिया था।

ट्रामा सेंटर से हुआ फरार

आयुष गिरफ्तारी के डर से ट्रामा सेंटर से फरार हो गया था। इसके बाद हाइकोर्ट में अर्जी डाली थी। इसपर कोर्ट ने धारा 41ए के तहत आरोपित को नोटिस देकर पूछताछ करने के निर्देश दिए थे। आयुष पर मड़ि‍यांव थाने में खुद पर हमला कराने व साजिश रचने की एफआइआर दर्ज है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल