न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटकर दी जान, दो बच्चों की मां थी महिला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Mar 2021 1:30:33

UP News: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटकर दी जान, दो बच्चों की मां थी महिला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों नेपाल के रहने वाले हैं और यहां एक कालीन कारखाने में कालीन बुनाई का काम करते थे। यह पूरा मामला गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी का है। जहां एक कालीन कारखाने के अंदर पेड़ से नेपाल निवासी विक्रम और उर्मिला का शव पेड़ लटकता पाए जाने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला विक्रम और उर्मिला के बीच प्रेम सम्बन्ध था। उर्मिला शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह अपने पति से अलग होकर विक्रम से प्रेम करने लगी थी और कुछ माह पहले विक्रम उर्मिला को नेपाल से यहां लेकर आया था। दोनों दस दिन से साथ रह रहे थे। इसके बाद उर्मिला का पति यहां आकर उसे वापस नेपाल ले गया था। लेकिन उर्मिला वहां अपने पति के साथ रहने को राजी नहीं थी। इस पर उसके पति ने उर्मिला को भारत के बॉर्डर पर लाकर छोड़ दिया। जहां से विक्रम उर्मिला को फिर अपने साथ यहां लेकर आया और कालीन कारखाने में पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे।

परिवार के अन्य सदस्य नहीं थे खुश

कालीन कारखाने में विक्रम की मां, भाई और बहन भी रहते हैं। पुलिस का दावा है कि विक्रम के इस फैसले से उसके परिवार के अन्य सदस्य खुश नहीं थे और इसी बात को लेकर परिवार वालों ने विक्रम को कुछ कह दिया, जो विक्रम को नागवार लगा होगा। इसके बाद बीती रात विक्रम और उर्मिला ने खाना खाकर सोने चले गए और वहीं पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर दोनों ने जान दे दी। सुबह दोनों का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इसकी सूचना उर्मिला के पति को भी दे दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल