न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: जानिए कौन था BJP की जीत पर लड्डू बांटने वाला बाबर अली, 'जयश्रीराम' बोला तो पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समर्थक बाबर अली की पीट-पीटकर हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए कुशीनगर के कठघरही गांव के बाबर की लोगों द्वारा पिटाई से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 10:53:38

UP: जानिए कौन था BJP की जीत पर लड्डू बांटने वाला बाबर अली, 'जयश्रीराम' बोला तो पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समर्थक बाबर अली की पीट-पीटकर हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए कुशीनगर के कठघरही गांव के बाबर की लोगों द्वारा पिटाई से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

बाबर ने बीजेपी के लिए प्रचार किया था और जीत पर गांव में मिठाई बांटी थी। इससे नाराज होकर उसके पडोसी ने जमकर पिटाई की थी। इलाज के दौरान बाबर की मौत हो गई थी।

कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के कठघरहीं गांव के निवासी सूबेदार अली का सबसे छोटा बेटा बाबर अली गांव के अमवा चौराहे पर मुर्गा बेचने का कार्य करता था। बाबर के बड़े भाई रुस्तम अली की मौत 12 साल पहले हो गई थी और दूसरे नंबर का भाई चंदे आलम मुंबई में कपड़ा सिलाई का काम करता है। पिता व बड़े भाई की मौत के बाद चंदे आलम व बाबर अलग-अलग अपनी घर गृहस्थी चलाते थे। घर में बाबर की मां-पत्नी के साथ एक बेटा व एक बेटी है, जिनकी उम्र क्रमशः 4 व 6 साल है। बाबर का 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ झुकाव हुआ और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का प्रचार करने लगा।

अपनी दुकानदारी से समय निकाल कर बाबर अली बीजेपी के लिए प्रचार करता था, जो बाबर के पडोसी को नागवार लगता था। कई बार दबाव बनाने पर भी बाबर अपने पडोसी की बात नहीं मानी और बीजेपी का समर्थन करता रहा। 10 मार्च को मतगणना के बाद बीजेपी की जीट पर बाबर ने लोगों को मिठाई खिलाई तो हत्यारोपी पडोसी की खुन्नस और बढ़ गई। इतना ही नहीं 20 मार्च को दुकान से लौटने के बाद बाबर ने 'जय श्रीराम' का नारा लगा दिया। इसके बाद पडोसी अजीमुल्लाह, आरिफ, ताहिद, परवेज ने साथियों के साथ उस पर हमला बोल दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बाबर की मौत के बाद उसका परिवार अनाथ हो गया है। बाबर के पास कोई पैतृक जमीन व संम्पत्ति नहीं है। दुकान लगाकर ही बाबर अपना जीवन यापन करता था।

बाबर को छत से नीचे फेंक दिया गया था

मृतक की पत्नी फातमा ने बताया कि पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बाबर को पीटा था। जान बचाने के लिए बाबर अपनी छत पर चढ़ गया, लेकिन वहां भी पड़ोसी पहुंच गए और उसे छत से नींचे फेंक दिया। बाबर को इलाज के लिए रामकोला सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में उसकी मौत हो गई।

एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय ने पीड़ित परिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक ने पीड़ित परिवार के बच्चों के पढ़ाई का जिम्मा लेते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एसओ डीके सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गईं है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात