न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में खाकी की तानाशाही! मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने युवक के हाथ-पैर में ठोकीं कील

बुधवार को वह थाने पहुंचा। परिजनों का कहना है कि वह रात में करीब 10 बजे घर के बाहर बैठा था। पुलिस गश्त पर आई और रंजीत पर बिफर गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 May 2021 6:13:53

UP में खाकी की तानाशाही! मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने युवक के हाथ-पैर में ठोकीं कील

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में भले ही कमी आई हो, लेकिन कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार सख्ती से पेश आ रही है। प्रदेश में लगाए गए लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस न केवल कार्रवाई कर रही है, बल्कि उनके साथ कड़ाई से निपट रही है। लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश के बरेली से पुलिस का खौफनाक चेहरा देखने को मिला है। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले रंजीत के हाथ और पैर में कील ठुंकी हुई मिली। बुधवार को वह थाने पहुंचा। परिजनों का कहना है कि वह रात में करीब 10 बजे घर के बाहर बैठा था। पुलिस गश्त पर आई और रंजीत पर बिफर गई। पुलिस उसे थाने ले गई और उसके हाथ-पैर में कीलें ठोक दीं। रंजीत को बुरी तरह पीटा भी गया।

रंजीत की मां शीला देवी ने थाने में शिकायत की है। हालांकि SSP रोहित सजवाण ने आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि युवक ने 24 मई को पुलिस के साथ अभद्रता की थी। बिना मास्क लगाए बाहर घूम रहा था। उसके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह साजिश रच रहा है। उसने खुद से ही कील ठोंक ली है।

मंगलवार को मिले 3957 नए मरीज

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3957 नए मामले सामने आए और 163 मरीजों की मौत हो गई। 10,441 डिस्चार्ज हुए हैं। बीते 24 घंटों में 2,98,808 सैंपल जांचे गए। अब तक कुल 4,73,62,430 मरीजों की जांच हुई है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 16.77 लाख हो गई है, वहीं 15.88 लाख लोग अबतक स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में नए मिलने वाले मरीजों की अपेक्षा डिस्चार्ज होने वालों की संख्या ढाई गुना बनी हुई है। अब प्रदेश में 69,828 एक्टिव केस है। मरने वालों का आंकड़ा 19,519 हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया