न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर में बड़ा हादसा, शताब्दी बस और टैंपो में जोरदार भिड़ंत, 17 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सचेंडी में मंगलवार देर रात एसी शताब्दी बस और टैंपो में भिड़ंत हो गई। इसमें अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 10:56:45

कानपुर में बड़ा हादसा, शताब्दी बस और टैंपो में जोरदार भिड़ंत, 17 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सचेंडी में मंगलवार देर रात एसी शताब्दी बस और टैंपो में भिड़ंत हो गई। इसमें अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है। घायलों की संख्या 30 से ज्यादा बताई जा रही है। इनमें 16 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में रेस्क्यू टीम और पुलिस ने लोडर के जरिए कई घायलों को हैलट हॉस्पिटल पहुंचाया है। मौके पर अभी भी रेस्क्यू जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही इलाज की व्यवस्‍था के लिए सीएमओ खुद हैलेट पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार हादसा कानपुर के सचेंडी में हुआ है। हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दुख जताया। इसके साथ ही सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर हरसभाव मदद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा दिलाने का भी निर्देश दिया गया है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जय अंबे ट्रैवल्स की स्लीपर बस कानपुर से गुजरात के अहमदाबाद जा रही थी। इसमें करीब 45 लोग सवार थे। कानपुर से 10 किलोमीटर दूर बस जैसे ही किसान नगर पहुंची पीछे से एक DCM ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान सामने आ रही टैंपो बीच में फंस गई और ये हादसा हो गया। टैंपो में सवार सभी लोगों की मौत होने की सूचना है। इसके अलावा बस में सवार कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा लोडर में भरकर कई शव अस्पताल पहुंचाए गए। एक लोडर में 7-7 शव रखकर हैलट अस्पताल लाए गए। दर्दनाक मंजर देखकर हर कोई सहम सा गया। हैलट अस्पताल प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को घर से वापस बुला लिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही बस और टैंपो में सवार यात्रियों के परिजन हैलट अस्पताल पहुंच गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप