न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संक्रमण के आगे लाचार सिस्टम! कानपुर में वेंटिलेटर न मिलने से 110 मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मरीजों को समय पर वेंटिलेटर नहीं मिल रहे है जिसके चलते दो दिनों में 110 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 May 2021 11:26:36

संक्रमण के आगे लाचार सिस्टम! कानपुर में वेंटिलेटर न मिलने से 110 मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने की सारी कोशिशें नाकाम होती दिख रही है। प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के चलते अब सिस्टम दम तोड़ते दिखाई दे रहे है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मरीजों को समय पर वेंटिलेटर नहीं मिल रहे है जिसके चलते दो दिनों में 110 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। यह घटना शहर के हैलेट हॉस्पिटल की है। हैलेट हॉस्पिटल कानपुर, गणेश शंकर विद्यार्थी यानी GSVM मेडिकल कॉलेज का हिस्सा है। यहां 120 वेंटिलेटर हैं, लेकिन इनमें से 34 खराब पड़े हैं। हॉस्पिटल प्रशासन का दावा है कि सभी वेंटिलेटर को सही कराने के लिए कई बार प्रशासन को लिखा जा चुका है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि अगर सही समय पर वेंटिलेटर मिल जाता तो उनके मरीज बच जाते। हॉस्पिटल की प्रमुख अधीक्षक डॉ ज्योति सक्सेना भी अपनी लाचारी बयां कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में न तो वेंटिलेटर हैं, न ही ऑक्सीजन और न बेड। मैनपॉवर की भी काफी कमी हो गई है। इन सभी समस्याओं के बारे में सरकार को बता चुके हैं।

कानपुर में कोरोना के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। यहां अब तक 74 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 13000 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। हालात ये है कि शहर के लगभग सभी कोविड अस्पताल फुल हो चुके हैं। मरीज बेड के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं। बेड मिल भी जा रहा है तो ऑक्सीजन और वेंटिलेटर नहीं है। सरकारी आंकड़े के तहत अब तक जिले में 1274 लोगों की मौत हुई है, हालांकि श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों की हालात से पता चलता है कि यहां हर दिन 500 कोरोना मरीजों की मौत हो रही है।

आपको बता दे, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31165 नए मरीज मिले है। वहीं, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 357 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 3004, कानपुर नगर में 1206, वाराणसी में 966, प्रयागराज में 437, मेरठ में 1732 , गौतम बुद्ध नगर में 1703, गोरखपुर में 1055, गाजियाबाद में 1373 , मुरादाबाद में 841 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी से बात करते-करते भावुक हुए स्मित मच्छार, बोले- विमान में हमले के वक्त पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
PM मोदी से बात करते-करते भावुक हुए स्मित मच्छार, बोले- विमान में हमले के वक्त पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया