न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kanpur News: तेज धमाके के साथ अचानक गिरी जेके जूट मिल की दीवार, 5 घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जरीब चौकी स्थित जेके कॉटन मिल की जर्जर दीवार सोमवार देर रात गिर गई। दीवार गिरने की वजह आसपास के तीन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में 2 महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 9:54:42

Kanpur News: तेज धमाके के साथ अचानक गिरी जेके जूट मिल की दीवार, 5 घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जरीब चौकी स्थित जेके कॉटन मिल की जर्जर दीवार सोमवार देर रात गिर गई। दीवार गिरने की वजह आसपास के तीन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में 2 महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला और हैलट में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, जरीब चौकी के शराव मिल हाता में रहने वाले संजय जायसवाल मजदूरी करते हैं। संजय ने बताया कि उनके घर से ही जेके कॉटन मिल की दीवार भी जुड़ी हुई है। सोमवार देर रात वह काम से बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी प्रियंका व तीनों बच्चे टीवी देख रहे थे, तभी एक तेज धमाके के साथ जेके कॉटन मिल की दीवार भरभरा कर उनके घर पर आ गिरी।

दीवार गिरने से सदानंद व नित्यानंद का भी घर क्षतिग्रस्त हो गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने मलबे में फंसी प्रियंका व उसने तीनों बच्चे कन्हैया हिमांशु व अर्पित को बाहर निकाला। मलबे में दबकर सदानंद की पत्नी रीता देवी भी घायल हो गयी। जिन्हें पुलिस की मदद से हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका और बेटे कन्हैया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सीसामऊ क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा व सपा विधायक इरफान सोलंकी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों ने मिल प्रबंधन पर आक्रोश जताया। इलाके के भगवती, राजू ने कहा कि उन्होंने मिल के कर्मचारी को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आया। उन्होंने बताया कि एक माह पहले ही मिल अधिकारियों ने जर्जर दीवार पर प्लास्टर करवा दिया था।

सीसामऊ थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है, उनका इलाज कराया जा रहा है। जर्जर दीवार के पास लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। मिल प्रबंधन से बात करके दीवार के बाकी जर्जर हिस्से को भी जल्द गिरवाया जाएगा। हादसे की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल