न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चरित्र पर शक के चलते पति बना हैवान! पत्नी का सिर पत्थर से कुचला, फिर धारदार हथियार से रेत दिया गला

कन्नौज में पति ने पत्नी पर अवैध संबंधों के शक में क्रूर अत्याचार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। गला रेतकर मौत के घाट उतारी गई महिला, शव कूड़े के ढेर में दबाया गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 5:32:03

चरित्र पर शक के चलते पति बना हैवान! पत्नी का सिर पत्थर से कुचला, फिर धारदार हथियार से रेत दिया गला

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने पत्नी पर अवैध संबंधों के शक में ऐसा क्रूर अत्याचार किया कि हर कोई हैरान रह गया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला और उसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। फिर उसने शव को छिपाने के लिए कूड़े के ढेर में दबा दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव में रहने वाले रजनीकांत की शादी मैनपुरी जिले के बेवर गांव की रहने वाली बबली से आठ साल पहले हुई थी। इस दंपति के एक बेटे और दो बेटियाँ हैं। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच मतभेद और अनबन चल रही थी। रजनीकांत को संदेह था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध रखती है। इसी शक के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या

शुक्रवार की रात झगड़ा इतना बढ़ गया कि रजनीकांत ने एक ऐसा अमानवीय कदम उठा लिया, जिसने सबका दिल दहलाया। उसने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर पत्थर से सिर कुचला। उसके बाद उसका मन न भरने पर उसने धारदार हथियार से बबली का गला रेत दिया और उसकी जान ले ली। आरोपी पति के घर के पीछे कूड़े का एक बड़ा ढेर है, जहाँ गांव के लोग घर का कूड़ा, गोबर और अन्य कचरा फेंकते हैं।

आरोपी पति ने स्वीकार किया जुर्म

हत्या के बाद आरोपी ने शव को कूड़े के ढेर में दबा दिया और फरार हो गया। इस दौरान आरोपी के माता-पिता एक शादी समारोह में गए हुए थे। जब वे घर लौटे तो बहू नहीं मिली। उन्होंने तुरंत थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपी पति पर शक जताया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कूड़े के ढेर में दबा मिला शव

पुलिस की निशानदेही पर कूड़े के ढेर को खोदकर मृतका का शव बरामद किया गया। शव को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को महिला की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पति पर शक होने पर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।

जांच में जुटी पुलिस

अभियुक्त को हिरासत में लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस क्रूर हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतका के भाई ने बताया कि उन्हें घटना की कोई पूर्व सूचना नहीं मिली। जब बहन से संपर्क नहीं हुआ तो शक हुआ और वे यहां आए। उन्होंने बताया कि पति आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मारपीट करता था और उसने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम