न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर चलती गाड़ी में 7 घंटे तक पीटा, पत्नी से मांगी फिरौती; 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को सदर तहसील के सामने से अगवा किया फिर चलती गाड़ी में करीब 7 घंटे तक बंधक बनाकर पीटते रहे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Aug 2021 10:06:37

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर चलती गाड़ी में 7 घंटे तक पीटा, पत्नी से मांगी फिरौती; 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को सदर तहसील के सामने से अगवा किया फिर चलती गाड़ी में करीब 7 घंटे तक बंधक बनाकर पीटते रहे। बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी से 5 लाख की फिरौती मांगी। न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर अपहरण के 7 घंटे के बाद रात करीब 10 बजे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रॉपर्टी डीलर को मुक्त कराया। इस दौरान एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया की पूरा मामला रुपयों के लेनदेन का है। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की गाड़ी से दो राइफल, एक रिवाल्वर और 29 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

इन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने मौके से चिनहट मटियारी निवासी अभय कुमार श्रीवास्तव, प्रतापगढ़ के राम मिलन सिंह और विभूतिखंड के धीरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। वहीं, कानपुर देहात निवासी चालक बलवीर सिंह भागने में कामयाब रहा।

चलती गाड़ी में बंधक बनाकर पीटा

मलेशेमऊ की रहने वाली सहाना ने बताया कि उनके पति मोहम्मद हसीन शुक्रवार सुबह 10 बजे तहसील जाने के लिए घर से निकले थे। दोपहर 3 बजे के बाद लौटते समय उनका अपहरण कर लिया गया। इसके बाद 5 लाख की फिरौती की मांग भी की गई।

पीड़ित मोहम्मद हसीन के मुताबिक आरोपियों ने अगवा करने के बाद चलती गाड़ी में बंधक बनाकर मारपीट की। घटना के दौरान आरोपियों ने गाड़ी को कहीं एक जगह नहीं रोका। वह शहीद पथ होते हुए गोमतीनगर इलाके में ही गाड़ी घुमाते रहे। इस दौरान आरोपियों ने पत्नी सहाना को फोन करवा कर 5 लाख रुपए की डिमांड भी की। इसके बाद कमता तिराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास फिरौती की रकम लाने को कहा।

गोमतीनगर थाना विस्तार प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मो। हसीन की पत्नी सहाना की सूचना पर प्रॉपर्टी डीलर की तलाश के लिए आरोपियों के नंबर सर्विलांस पर लेने के साथ ही लखनऊ पूर्वी जोन के सभी थानों में चेकिंग शुरू कर दी गई। शुक्रवार रात करीब 10 बजे विभूतिखंड मंडी परिषद के पास से घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़कर प्रॉपर्टी डीलर को बचा लिया गया।

जमीन की बिक्री के पैसों को लेकर था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि मटियारी के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अभय श्रीवास्तव और मो। हसीन के बीच एक जमीन की बिक्री के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार दोपहर 3 बजे पैसों के लेनदेन को लेकर तहसील के सामने दोनों लोग मिले थे। जहां विवाद बढ़ने पर अभय ने साथियों के साथ मिलकर मो. हसीन का अपहरण कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात