न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: लखनऊ ले जाने के बहाने साथ ले गया पति, चलती ट्रेन से पत्नी को फेंका

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी को रात के समय चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। गंभीर अवस्था में महिला रातभर ट्रैक के किनारे तड़पती रही। सुबह महिला को लहूलुहान हालत में देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी, फिर महिला को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Mar 2022 9:03:27

UP: लखनऊ ले जाने के बहाने साथ ले गया पति, चलती ट्रेन से पत्नी को फेंका

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी को रात के समय चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। गंभीर अवस्था में महिला रातभर ट्रैक के किनारे तड़पती रही। सुबह महिला को लहूलुहान हालत में देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी, फिर महिला को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मंगलवार को पति और उसके परिजनों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला का नाम नेहा है।

नेहा ने पुलिस को बताया कि पति ने चलती ट्रेन में उसका गला दबाया था। जब होश आया तो वो लाइन के किनारे पड़ी थी। जिला महिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही नेहा ने बताया कि वह पंजाब प्रांत के लुधियाना जिले के लक्ष्मी नगर की रहने वाली है। वहां वो एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में टीचर थी। वहीं पर ज्ञानचंद शर्मा भी साथ में पढ़ाता था। दोनों के बीच प्रेम हुआ और दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद नवंबर 2021 को ज्ञानचंद उसे साथ लेकर अपने घर आ गया। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा करते थे। सास दहेज के लिए ताना मारती थी। सास के कहने पर उसका पति कई बार उसकी पिटाई कर चुका है। इस बीच पीड़ित होकर उसने मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या का भी प्रयास किया। नेहा ने बताया कि एक दिन कहा कि अब वो लखनऊ में साथ रहेंगे। लखनऊ ले जाने के बहाने ट्रेन से पति मनकापुर स्टेशन लाया और उसी ट्रेन में उसका गला दबाया और वो बेहोश हो गई। जब सुबह उसे होश आया तो देखा कि वो घायल अवस्था में रेलवे लाइन के किनारे पड़ी थी। जहां से उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। अब वह सास और पति के खिलाफ कार्रवाई चाहती है।

वहीं इस मामले पर सीओ का कहना है कि 21 तारीख को एक महिला नबाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे मिली थी। जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला से पूछताछ के दौरान पता चला कि पति अक्सर मारपीट करता था। महिला को घर ले जाने के बहाने आरोपी पति ने ट्रेन में महिला से मारपीट की, उसके बाद चलती ट्रेन से महिला को धक्का दे दिया। महिला की शिकायत पर नवाबगंज थाना में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल महिला जिला अस्पताल गोंडा में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

उद्धव गुट पर संकट के बीच केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा बयान, बोले- 'पार्टी को खत्म करने पर तुले हैं संजय राउत'
उद्धव गुट पर संकट के बीच केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा बयान, बोले- 'पार्टी को खत्म करने पर तुले हैं संजय राउत'
16 विधायक और 7 सांसद छोड़ सकते हैं शिवसेना UBT? एक हफ्ते में बड़े राजनीतिक टूट की अटकलें तेज
16 विधायक और 7 सांसद छोड़ सकते हैं शिवसेना UBT? एक हफ्ते में बड़े राजनीतिक टूट की अटकलें तेज
'जिसे जाना है, वह जा सकता है': ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का बागियों को संदेश, बोले- 'मैं फिर लौटूंगा'
'जिसे जाना है, वह जा सकता है': ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का बागियों को संदेश, बोले- 'मैं फिर लौटूंगा'
पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड
डॉक्टर की पर्ची के बिना अब नहीं बिकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया सख्त आदेश
डॉक्टर की पर्ची के बिना अब नहीं बिकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया सख्त आदेश
पश्चिम बंगाल में TMC की हार पर ओवैसी का दावा, ममता बनर्जी की पराजय के बताए 4 बड़े कारण
पश्चिम बंगाल में TMC की हार पर ओवैसी का दावा, ममता बनर्जी की पराजय के बताए 4 बड़े कारण
कर्क में गुरु–शुक्र–चंद्र का त्रिग्रही योग खोलेगा किस्मत के द्वार, इन 5 राशियों के लिए 17 जून से शुरू होगा सुनहरा दौर
कर्क में गुरु–शुक्र–चंद्र का त्रिग्रही योग खोलेगा किस्मत के द्वार, इन 5 राशियों के लिए 17 जून से शुरू होगा सुनहरा दौर
राजा रघुवंशी हत्याकांड: बेल पर रिहा होने के बाद पहली बार बोलीं सोनम रघुवंशी, नेपाल भागने की खबरों को बताया झूठ
राजा रघुवंशी हत्याकांड: बेल पर रिहा होने के बाद पहली बार बोलीं सोनम रघुवंशी, नेपाल भागने की खबरों को बताया झूठ
MP ले जाकर कराया धर्मांतरण, जबरन निकाह और रेप का आरोप; नागपुर की महिला को नशीला पदार्थ देकर ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार
MP ले जाकर कराया धर्मांतरण, जबरन निकाह और रेप का आरोप; नागपुर की महिला को नशीला पदार्थ देकर ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
₹8765715586: जानिए ममता बनर्जी की TMC के पास कितना विशाल फंड, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए  चौंकाने वाले आंकड़े
₹8765715586: जानिए ममता बनर्जी की TMC के पास कितना विशाल फंड, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने उठाई मांग—जेल में वकील से मिलने पर रोक न लगे; CBI ने हिरासत बढ़ाने की अपील
ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने उठाई मांग—जेल में वकील से मिलने पर रोक न लगे; CBI ने हिरासत बढ़ाने की अपील
5 जुलाई तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल के नक्षत्र गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां
5 जुलाई तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल के नक्षत्र गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां