न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में 25 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ने कहा - यह लोगों की आस्था से जुड़ा

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत कांवड़ यात्रा संपन्न करवाने के लिए अपनी कमर कस ली है। यूपी में 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 5:37:06

 UP में 25 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ने कहा - यह लोगों की आस्था से जुड़ा

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत कांवड़ यात्रा संपन्न करवाने के लिए अपनी कमर कस ली है। यूपी में 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड प्रोटोकॉल के तहत कांवड़ यात्रा करवाएगी। उन्होंने कहा कि यह लोगों की आस्था का विषय है इसमें सरकार सिर्फ प्रबंधन करती है। हमने अपने प्रबंधन के दम पर ही कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर को मात दी है। सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर जो जानकारी मांगी है हम उसपर अपना जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि एक बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसको लेकर बातचीत होगी। बता दे, कोरोना (Corona) संकट के बीच यूपी सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा को मंजूरी देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सख्‍त रुख अपनाते हुए यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है जिसकी सुनवाई शुक्रवार 17 जुलाई को होने वाली है। जस्टिस आरएफ नरीमन की अध्यक्षता वाली बेंच ने कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर स्वत: संज्ञान लिया है।

वहीं, योगी सरकार में ही कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांवड़ यात्रा पर कहा कि हम अपने यहां (उत्तर प्रदेश) कांवड़ यात्रा कर रहे हैं, दूसरे राज्यों से भी बात कर रहे हैं। किस राज्य में क्या होना है यह उनका विषय है लेकिन उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सोशल डिस्टेंसिंग कोविड 19 के प्रोटोकाल का पालन करने का निर्देश दिया है जिसका हमारे अधिकारी कांवड़ा यात्रा के दौरान सुनिश्चित तौर पर अनुपालन कराएंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी पहले ही बोल चुके हैं कि सरकार सुविधा भी देगी और सुरक्षा भी देगी। कोरोना काल में सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री की तरफ से अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कांवड़ यात्रा को संपन्न करवाने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवश्यकता के अनुसार आरटी-पीसीआर की निगेटिव जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता को भी लागू किए जाने का निर्देश दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल