न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: दुल्हन तो मिली नहीं, रकम भी गंवा बैठे, पढ़ें पूरा मामला

शादी कराने के नाम पर ठगी के कई मामले इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों से सुनने में आ रहे है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Aug 2021 9:39:32

UP News: दुल्हन तो मिली नहीं, रकम भी गंवा बैठे, पढ़ें पूरा मामला

शादी कराने के नाम पर ठगी के कई मामले इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों से सुनने में आ रहे है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से सामने आया है। यहां, एक युवक को पहले तो एक खूबसूरत लड़की दिखाई लेकिन, शादी के दिन कोई दूसरी 50 साल की महिला सामने कर दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर लोगों दूल्हे की पिटाई कर दी और उसके पास रखे 35,000 रुपये भी छीन लिए। पीड़ित दूल्हे ने दुल्हन की दरकार में सिविल लाइन थाने की शरण ली, लेकिन पुलिस जब तक आरोपियों के करीब पहुंचती, आरोपी फरार हो गए। इस मामले के सामने आने के बाद इटावा के एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच के आदेश के साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई करने भरोसा दिया।

इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयपुरा वासी शत्रुघ्न पुत्र थम्मन सिंह के मुताबिक काश का नगला निवासी परिवार ने उनके घर पर 10 दिन पहले आकर शादी पक्की की थी। 19 अगस्त को उनको नीलकंठ मंदिर लालपुरा पर करीब 20 वर्षीय लड़की की गोद भराई रस्म कराई गई, जिसमें 1000 रुपये दिए थे। शादी के लिए 27 अगस्त तय थी। वह शादी के लिए अपने रिश्तेदारों और गांव के लोगों के साथ विजयपुरा के काली माता के मंदिर पर पहुंचे तो सामने जिसको दुल्हन के रूप में लाया गया, उसकी उम्र करीब 50 वर्ष थी। इस पर उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि काश का नगला निवासी परिवार ने उनसे शादी का झांसा देकर 35000 रुपये ठग लिए। जब रकम मांगी गई तो धोखाधड़ी करने वाले परिवार ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पता चला है कि यह परिवार इसी प्रकार शादी के नाम कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। उन्होंने सिविल लाइन थाना में नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

उधर, इटावा के एसपी सिटी कपिलदेव सिंह ने स्पष्ट तौर पर बताया कि शादी के नाम पर दूल्हे के साथ धोखाधड़ी के मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात