न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के 'लाल टोपी' बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा - हार का डर भाषा बदल रहा है

समाजवादी पार्टी (SP) सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने का दावा किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 1:10:48

PM मोदी के 'लाल टोपी' बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा - हार का डर भाषा बदल रहा है

समाजवादी पार्टी (SP) सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने का दावा किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं की भाषा ‘और बदलेगी’। अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि लाल टोपी भावनाओं का रंग है,खून का रंग लाल है, लाल टोपी लोगों को जोड़ने का रंग है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी के लोगों का खून काला है? उन्होंने कहा, 'जहां तक सवाल लाल टोपी का है तो लाल टोपी की चमक दिल्ली तक पहुंच गई है जनता बदलाव के लिए तैयार है उत्तर प्रदेश में बदलाव होना निश्चित है।'

पीएम मोदी ने कही ये बात

आपको बता दे, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर एम्स, खाद कारखाने और आईसीएमआर के क्षेत्रीय केंद्र का लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में सपा पर हमला करते हुए कहा, 'लोहिया जी और जयप्रकाश नारायण के आदर्शों और अनुशासन को यह लोग कब का छोड़ चुके हैं। आज पूरा उत्तर प्रदेश अच्छी तरह जानता है कि लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है। उनको आपके दुख तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है।' मोदी ने आरोप लगाया, 'लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए। घोटालों के लिए, अपनी तिजोरी भरने के लिए, अवैध कब्जों के लिए, माफियाओं को खुली छूट देने के लिए। लाल टोपी वालों को सरकार बनानी है आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए, उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए इसलिए याद रखिये कि लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं। यानी खतरे की घंटी हैं।'

भाजपा में हार का डर भाषा बदल रहा है

अखिलेश यादव ने बगैर नाम लिए तंज कसा कि भाजपा में हार का डर भाषा में बदल रहा है। यादव ने जानकारी दी कि वे छोटे-छोटे दलों के साथ यूपी के चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। मुलायम सिंह यादव और पार्टी के कई नेता समेत कार्यकर्ता आमतौर पर लाल टोपियां में नजर आते हैं।

इससे पहले अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट के जरिए बीजेपी पर महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'भाजपा के लिए ‘रेड एलर्ट’ है महंगाई का; बेरोज़गारी-बेकारी का; किसान-मज़दूर की बदहाली का; हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का; बर्बाद शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य का और ‘लाल टोपी’ का क्योंकि वो ही इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। लाल का इंक़लाब होगा, बाइस में बदलाव होगा!'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम