न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: मां को बॉयफ्रेंड संग देख 5 साल की बेटी ने कहा- पापा को सब बता दूंगी, कुएं में फेंककर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी ही 5 साल की बेटी की हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Apr 2021 1:06:22

UP News:  मां को बॉयफ्रेंड संग देख 5 साल की बेटी ने कहा- पापा को सब बता दूंगी, कुएं में फेंककर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी ही 5 साल की बेटी की हत्या कर दी। बच्ची का कसूर इतना था कि उसनें अपनी मां को उसके बॉयफ्रेंड संग देख लिया था और पापा से इसकी शिकायत करने की बात कही थी। गुस्साई मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम को कुएं में फेंक दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मंगलवार को बच्ची का शव कुएं से बरामद किया गया। यह घटना डलमऊ के सुरसना गांव की है।

दरअसल, होली पर एक महिला अपने अपनी पांच साल की बेटी के साथ मायके पहुंची और अपने बॉयफ्रेंड के घर रहने चली गई। मासूम ने जब अपनी मां को किसी और के साथ रहते देखा तो उसने मां से कहा कि वह यह बात अपने पापा को बता देगी। जिसके बाद पोल खुलने से घबराई मां ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बच्ची को कुएं में फेंक दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

सुरसना गांव की रहने वाली रेनू की शादी बलभद्रपुर गांव के रहने वाले संतोष के साथ 5 साल पहले हुई थी। होली पर वह अपने मायके पहुंची थी। 31 मार्च को वह अपने ससुराल वापस लौटने वाली थी। इस बीच वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ उसके घर में रह रही थी। जब तय समय पर वह अपने ससुराल नहीं पहुंची तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को उसके परिवार को पता चला कि वह अपने बॉयफ्रेंड सचिन यादव के घर में रह रही है, लेकिन बच्ची उसके साथ नहीं थी। परिवार ने पुलिस को इस बारे में खबर दी, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की।

मंगलवार को बच्ची का शव बलभद्रपुर गांव के पास एक कुएं में बरामद किया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसके साथ सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। महिला ने बताया कि पिछले एक साल से उसके और सचिन के बीच संबंध है। वह दो दिन से अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। बच्ची ने ये बात पिता को बताने की बात कही, जिसके बाद घबराकर उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसे कुएं में फेंक दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल