न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: मेरठ के इन अजीबोगरीब चोरों के निशाने पर रहते थे लड़कियों के गारमेंट, पकड़े जाने पर कही ये बात

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पुलिस के ऐसे चोर हत्थे चढ़े हैं जो मज़ाक के लिए लड़कियों की गारमेंट की चोरी करते थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 11:37:50

UP News: मेरठ के इन अजीबोगरीब चोरों के निशाने पर रहते थे लड़कियों के गारमेंट, पकड़े जाने पर कही ये बात

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पुलिस के ऐसे चोर हत्थे चढ़े हैं जो मज़ाक के लिए लड़कियों की गारमेंट की चोरी करते थे। दरअसल, हाल ही में लड़कियों के कपड़े चुराने का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया था। पुलिस ने इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पकड़े गए चोर का साथी भी पुलिस के शिकंजे में आ गया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने कहा कि वो मज़ाक के लिए लड़कियों की गारमेंट की चोरी करते थे।

सीओ सूरज राय ने बताया कि यह शातिर अपराधी आदतन ऐसी चोरी करते थे। सदर बाजार पुलिस ने दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली है। क्योंकि वो लड़कियों के कपड़े चुराने वाले इस गिरोह को लेकर हैरत में थी कि ऐसा कौन है जो सुखाने के लिए डाले गए लड़कियों के कपड़ों को टारगेट कर उन्हें चुराता है।

दरअसल कुछ समय पहले मेरठ के कुछ लोग सदर बाजार थाने अपनी अजीब शिकायत लेकर पहुंचे थे। लोगों ने बताया था कि कुछ लोग लड़कियों के कपड़े चुराकर रफूचक्कर हो जाते है। परेशान हाल जनता ने पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाया था। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक स्कूटी की डिक्की में लड़कियों के कपड़े रखते हुए साफ दिखाई दे रहे थे। हैरान-परेशान लोगों ने ऐसी आशंका जताई थी कि हो सकता है यह तंत्र-मंत्र का हिस्सा हो। हालांकि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में ऐसी कोई बात सामने ऩहीं आई है।

क्या था सीसीटीवी फुटेज में

पुलिस को लोगों के द्वारा जो सीसीटीवी फुटेज सौंपा गया था वो दोपहर के तकरीबन दो बजे का था। इस फुटेज में एक्टिवा पर सवार होकर दो युवक आए थे और मौका देखकर उन्होंने धूप में सूख रहे कपड़े चुराकर रफूचक्कर हो गए। लोगों में इस बात को लेकर डर बैठ गया कि कहीं यह तंत्र-मंत्र के जरिए कोई जादू टोना तो नहीं किया जा रहा है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वो सिर्फ मजाक के लिए ऐसा करते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी शातिर हैं और मानसिक रूप से बीमार भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप