न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: सास-ससुर को नींद की गोलियां देकर बहू जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार, पुलिस ने किया अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शादीशुदा महिला ने अपने सास-ससुर को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और घटना के चार दिन बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Nov 2022 1:26:08

UP News: सास-ससुर को नींद की गोलियां देकर बहू जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार, पुलिस ने किया अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शादीशुदा महिला ने अपने सास-ससुर को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और घटना के चार दिन बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना काट क्षेत्र के रहने वाले युवक विकास ने 13 नवंबर को पुलिस से अपनी पत्नी शोभा और उसके प्रेमी अहसान उर्फ पंगा के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि शोभा ने पति विकास, सास सदावती, ससुर मेवाराम को चाय में नींद की गोली डालकर पिला दी। जिसके बाद जब सभी लोग बेहोश हो गए तो घर से 4.50 लाख रुपए के जेवरात और 50,000 की नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसका मायका जलालाबाद क्षेत्र में है।

महिला ने कहा कि उसकी दोस्ती अहसान से इंस्टाग्राम पर हुई थी। अहसान पूर्वी पट्टी कस्बा का रहने वाला है। दोनों के बीच बातचीत होने लगी तो दोनों में प्यार हो गया। इसी बीच शोभा की शादी 5 मई 2021 को पूर्वी पट्टी कस्बे के विकास के साथ हो गई। इसके बाद दोनों में और नजदीकियां बढ़ गईं।

सीओ सदर अमित चौरसिया ने कहा कि थाना काट क्षेत्र के रहने वाले विकास राठौर ने 13 नवंबर को अपनी पत्नी शोभा और उसके प्रेमी अहसान उर्फ पंगा के खिलाफ तहरीर दी थी। शोभा ने सास-ससुर को चाय में नींद की गोली पिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई थी। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उनके कब्जे से जेवरात और 42 हजार 450 रुपए बरामद हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप