न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: कुशीनगर में पति ने साले के साथ मिलकर पत्नी का गला रेता, मरा हुआ समझकर नहर किनारे छोड़ा; दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने महिला का गोरखुपर के अस्पताल में भर्ती कराया। बुरी तरह घायल होने के बाद भी पत्नी बच गई। महिला के बयान पर दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 1:13:05

UP News: कुशीनगर में पति ने साले के साथ मिलकर पत्नी का गला रेता, मरा हुआ समझकर नहर किनारे छोड़ा; दोनों गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हत्या की कोशिश करने का बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां, एक शादीशुदा शख्स ने शादी के महज 25 दिन बाद ही अपनी पहली पत्नी और उसके भाई (साले) के साथ मिलकर अपनी दूसरी पत्नी का गला रेत दिया। उसके बाद पत्नी को मरा हुआ समझकर नहर किनारे छोड़ आए। घटना जिले के जटहा थाना क्षेत्र के पखनाहा सुगौली चौराहे की है।

पुलिस ने महिला का गोरखुपर के अस्पताल में भर्ती कराया। बुरी तरह घायल होने के बाद भी पत्नी बच गई। महिला के बयान पर दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

करीब 2 साल पहले मिले थे दोनों

पुलिस ने बताया कि, रेहाना का पति सद्दाम पुत्र बिस्मिल्लाह वार्ड नंबर 11 खड्डा कस्बे का रहने वाला है। जिसकी करीब 8 साल पहले पहली शादी हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा निवासी जरीन से हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके 2 बच्चे भी हैं।

करीब 2 साल पहले खड्डा कस्बे में एक शादी समारोह में सद्दाम की मुलाकात महराजगंज में रहने वाली रेहाना से हुई थी। पहली मुलाकात के बाद से ही दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। थोड़े दिन बाद दोनों साथ रहने लगे। पिछले महीने तक रेहाना और सद्दाम एक साथ बाहर ही रह रहे थे। करीब 25 दिन पहले सद्दाम और रेहाना ने निकाह किया था।

गर्दन पर किया था चाकू से वार

जटहा थाना क्षेत्र के सुगौली चौराहे के पास नवविवाहिता रेहाना (25) खून से लथपथ मिली। जिसके गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। रेहाना को दर्द से कराहता देख स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह जख्मी रेहाना को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होने पर रेहाना को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है।

दूसरी शादी के बाद भी पहली पत्नी के संपर्क में था सद्दाम

दूसरी शादी करने के बाद भी सद्दाम अपनी पहली पत्नी जरीना के संपर्क में था। सद्दाम की दूसरी शादी से जरीना और उसके घर वाले नाखुश थे। वो नहीं चाहते थे कि, सद्दाम अपनी दूसरी पत्नी रेहाना के साथ रहे।

पहली पत्नी और उसके घर वालों की बातों में आकर सद्दाम की असमंजस में पड़ गया। इसके बाद उन लोगों ने मिलकर रेहाना की हत्या की साजिश रची। इस साजिश में जरीना के भाई अजीज ने सद्दाम का पूरा साथ दिया।

साजिश को अंजाम देने के लिए सद्दाम रेहाना को बाइक पर बैठाकर जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पखाना गांव के सुगौली चौराहे ले गया। इसके बाद नहर किनारे सुनसान जगह गाड़ी रोकर चाकू से रेहाना का गला रेत दिया। गला रेतने के बाद सद्दाम रेहाना को मरा समझकर वहीं नहर के पास फेंक गया। इसमें उसके साले अजीज ने भी साथ दिया।

गला रेते जाने के बाद भी रेहाना बच गई। सद्दाम के जाने के बाद रेहाना दर्द से कराहती हुई उठी और अपनी जान बचाने के लिए चौरोहे की ओर जाने लगी। चौराहे के पास पहुंचने पर लोगों की निगाह उसपर पड़ी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेहाना को अस्पताल भिजवाया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात