न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीनेशन की सुस्त रफ्तार को लेकर UP के दो जिलों में मचा बवाल, डॉक्टर और पुलिस पर लोगों ने किया हमला

उत्तर प्रदेश के दो जिलों में मंगलवार को वैक्सीनेशन को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 4:09:35

वैक्सीनेशन की सुस्त रफ्तार को लेकर UP के दो जिलों में मचा बवाल, डॉक्टर और पुलिस पर लोगों ने किया हमला

उत्तर प्रदेश के दो जिलों में मंगलवार को वैक्सीनेशन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बलिया में नाराज लोगों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी वहीं, दूसरी तरफ ललितपुर में वैक्सीनेशन कराने उमड़ी भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस लगानी पड़ी। इस बीच एक युवक ने पुलिस कर्मी पर हमला कर दिया। इन दोनों जिलों में लोगों की नाराजगी वैक्सीनेशन की सुस्त रफ्तार को लेकर थी।

डॉक्टर को पीटा

बलिया जिले के सुखपुरा कस्बे में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। कैंप में लोगों को टीके लगाए जा रहे थे। अधिकांश लोग टीके लगवाने के लिए अपनी बारी के आने का इंतेजार कर रहे थे। काफी देर प्रतीक्षा करने के बाद भी जब उनका नंबर नहीं आया, तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया। नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि, लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां चलाने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही वैक्सीनेशन कैंप में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर बाहर निकल आए। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने डॉक्टर को भी पीट दिया। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हंगामे के बाद टीकाकरण बंद हो गया।

पुलिस पर किया हमला

ललितपुर में वैक्सीनेशन कराने उमड़ी भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस लगानी पड़ी। कोविड वैक्सीनेशन को लेकर जिले के थाना सौजना के गांव कोरवास में कैंप लगा था। गांव के प्राइमरी विद्यालय लगे कैंप में टीका लगने की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी लेकिन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोग वैक्सीनेशन न होने से नाराज थे। इसके बाद पुलिस ने गांव वालों को समझाने की कोशिश की। लेकिन इस बीच एक युवक भीड़ से निकलकर पुलिस कर्मी पर लातें चलाने लगा। इसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग कर लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर से हटा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम