न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में 24 घंटों के दौरान कोरोना से 288 मरीजों की मौत, 29,192 नए केस मिले; 38,687 हुए ठीक

उत्तर प्रदेश में रोजाना 29-30 हजार नए कोरोना मरीज मिल रहे है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो प्रदेश में 29,192 आने मरीज मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 May 2021 7:43:46

 यूपी में 24 घंटों के दौरान कोरोना से 288 मरीजों की मौत, 29,192 नए केस मिले; 38,687 हुए ठीक

उत्तर प्रदेश में रोजाना 29-30 हजार नए कोरोना मरीज मिल रहे है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो प्रदेश में 29,192 आने मरीज मिले। इस दौरान डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 38,687 रही। वहीं, कोरोना से एक दिन में 288 लोगों की मौत हुई है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन के अनुसार कल प्रदेश में 2,29,440 सैंपल की जांच हुई है। अमित मोहन ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है, 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का भी वैक्सीनेशन हो रहा है। अब तक कुल मिलाकर 1,03,57,498 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है और 23,76,640 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है।

उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में 2.85 लाख एक्टिव केस है। जबकि अब तक 13 हजार 447 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में 36 हजार 384 केस एक्टिव हैं। बीते 24 घंटे के अंदर 3,058 केस मिले तो 5 हजार 686 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 26 की मौत के बाद लखनऊ में मरने वालों का आंकड़ा 1 हजार 883 पहुंच गया है।

इसके अलावा कानपुर नगर में 14 हजार 826 केस एक्टिव हैं। बीते 24 घंटे के अंदर 1 हजार 311 केस मिले और 17 की मौत हुई। प्रयागराज में 11 हजार 440 के एक्टिव केस हैं। वहीं कोविड-19 संक्रमित BJP के प्रवक्ता डॉ मनोज मिश्रा की कानपुर नगर में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।

BJP प्रवक्ता की कोरोना से मौत

BJP प्रवक्ता डॉक्टर मनोज मिश्रा कानपुर के एसआईएस हॉस्पिटल में करीब 15 दिन से भर्ती थे। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि संक्रमण की वजह से उनके फेफड़े खराब हो गए थे। काफी प्रयास के बाद कुछ सुधार हुआ तो शरीर के अन्य अंगों पर बुरा असर पड़ने लगा। उनकी एक किडनी भी खराब हो चुकी थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

तीन दिन के लिए और बढ़ाया लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन को ब्रेक करने के लिए योगी सरकार ने तीन दिन के लॉकडाउन को दो दिन और बढ़ा दिया है। जिसके बाद छह मई गुरुवार को सुबह सात बजे तक लाॅकडाउन जारी रहेगा। लॉकडाउन का मकसद कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करना है ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। असल में, पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान हुई भारी भीड़ को देखते हुए सीएम योगी ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया।

प्रदेश में 300 ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में 300 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। इसमें से 61 ऑक्सीजन प्लांट PM केयर्स फंड के जरिए लगाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके अलावा अलग-अलग विभागों को भी आक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें गन्ना विभाग चीनी मिलों के माध्यम से 75 प्लांट लगाएगा तो वहीं चिकित्सा शिक्षा विभाग को 24 प्लांट लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग अपने कोटे से ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे। कुल 300 प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके जरिए प्रदेश में आने वाले दिनों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल