न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: योगी के बयान का प्रियंका ने वाल्मीकि आश्रम में झाड़ू लगाकर किया विरोध, कहा - CM की मानसिकता दलित विरोधी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झाड़ू वाले बयान का कांग्रेस की UP प्रभारी प्रियंका गांधी ने झाड़ू लगाकर विरोध जताया। प्रियंका शुक्रवार को करीब 4 बजे लखनऊ में दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंचीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Oct 2021 11:02:16

UP: योगी के बयान का प्रियंका ने वाल्मीकि आश्रम में झाड़ू लगाकर किया विरोध, कहा -  CM की मानसिकता दलित विरोधी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के झाड़ू वाले बयान का कांग्रेस की UP प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने झाड़ू लगाकर विरोध जताया। प्रियंका शुक्रवार को करीब 4 बजे लखनऊ में दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंचीं। जहां उन्होंने वाल्मीकि आश्रम में झाड़ू लगाई। प्रियंका ने कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। रोज करोड़ों महिलाएं और सफाईकर्मी झाड़ू लगाते हैं। दरअसल, शुक्रवार को CM योगी ने गोरखपुर में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान सीतापुर गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने की बात पर कहा कि जनता प्रियंका को उसी लायक बनाना चाहती है और बना भी दिया है। इनके पास उपद्रव और नकारात्मकता फैलाने के अलावा कोई काम नहीं है।

करोड़ों दलितों और महिलाओं का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा: प्रियंका

प्रियंका ने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी ने जातिवादी बयान देकर अपनी दलित विरोधी मानसिकता दिखाई है। देश के करोड़ों दलितों और महिलाओं का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। कल (शनिवार को) उत्तर प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस कमेटियां भगवान वाल्मीकि मंदिर में सफाई करेंगी।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रियंका पर कसा तंज

प्रियंका गांधी पर योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रियंका वाड्रा पर देर आए दुरुस्त आए वाला मुहावरा एकदम दुरुस्त पड़ता है, जब 2014 में मोदी जी ने स्वच्छता अभियान शुरू किया था तो कांग्रेस ने कहा था कि मोदी जी झाड़ू लगाते हैं। आज हम कोई टिप्पणी नहीं कर रहे। आपके साथ पूरी कांग्रेस भी जुड़े।

uttar pradesh,congress,priyanka gandhi,broom,lucknow

प्रियंका ने गेस्ट हाउस में लगाई थी झाड़ू

बता दे, लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी 3 अक्टूबर की शाम लखनऊ पहुंच गई थीं। इसके बाद लखीमपुर जाते समय 4 अक्टूबर सुबह 4:30 बजे पुलिस ने उन्हें सीतापुर जिले में हरगांव बॉर्डर पर हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस में रखा। गेस्ट हाउस में प्रियंका का झाड़ू लगाने का वीडियो भी सामने आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल