न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM योगी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हिंदू युवा वाहिनी ने की विशेष पूजा; कुछ दिन पहले हुए थे कोरोना संक्रमित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना पॉजिटिव हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ ही आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर भी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 6:07:18

CM योगी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हिंदू युवा वाहिनी ने की विशेष पूजा; कुछ दिन पहले हुए थे कोरोना संक्रमित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना पॉजिटिव हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ ही आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर भी हैं। गोरखनाथ मंदिर के महंत होने की वजह से राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आमजन में भी योगी आदित्यनाथ की प्रसिद्धि है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के जल्दी स्वस्थ होने को लेकर गोरखपुर में आज एक विशेष पूजा रखी गई। यह पूजा गोरखपुर के मुक्तेश्वर नाथ धाम स्थित शिवलिंग पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा रखी गई। मंडल प्रभारी संतोष वर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के स्वास्थ्य लाभ की कामनाओं के लिए एक रुद्राभिषेक किया गया। इसके साथ ही विशेष पूजा पाठ भी किया गया। इस विशेष पूजा में सीएम योगी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ ईश्वर से विश्व से कोरोना वायरस के सम्पूर्ण नाश की मंगल कामना की गई।

मिले 27 हजार से ज्यादा मरीज

आपको बता दे, प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां, रोजाना मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा दिन भर दिन बढ़ता जा रहा है। आज शुक्रवार की बात करे तो राज्य में 27,426 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। जबकि 103 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्‍थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राजधानी लखनऊ में कोरोना के 6598 नए केस सामने आए है। जबकि 35 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं प्रयागराज में 1758, वाराणसी में 2344 और कानपुर में 1403 नए कोविड केस मिले है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एक दिन में 2 लाख 06 हजार 517 कोरोना सैम्पल की जांच की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के 1,29,848 सक्रिय मामलों में से 66,528 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 2012 लोग तथा शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में बीते 24 घंटे में 4,222 तथा अब तक 6,27,032 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि संक्रमण से प्रदेश में अब 9,583 लोगों की मौत हो चुकी है। कल 2,23,307 सैंपल की जांच की गई। जबकि अब तक 3,78,14,182 टेस्ट हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल