न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: होली के बीच हुआ बवाल, अमेठी-प्रयागराज में 4 की मौत, संभल में मस्जिद पर फेंका रंग

होली के हुल्लड़ में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झगड़े-लफड़े भी हुए। फतेहपुर जिले में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत पथराव पर आ गई। वहीं, प्रयागराज में दो लोगों की लडाई में मौत हो गई तो संभल में उपद्रवियों ने मस्जिद पर रंग फेंक दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 8:32:00

UP News: होली के बीच हुआ बवाल, अमेठी-प्रयागराज में 4 की मौत, संभल में मस्जिद पर फेंका रंग

होली के हुल्लड़ में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झगड़े-लफड़े भी हुए। फतेहपुर जिले में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत पथराव पर आ गई। वहीं, प्रयागराज में दो लोगों की लडाई में मौत हो गई तो संभल में उपद्रवियों ने मस्जिद पर रंग फेंक दिया।

फतेहपुर में पथराव

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएम ,एसपी ने घटनाक्रम का जायजा लिया लेकिन उपद्रवियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने डीएम, एसपी सहित पुलिस की कई गाड़ियों पर पथराव कर डाला। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने इनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाते हुए कहा की पुलिस की मौजूदगी में यह पूरा घटनाक्रम हुआ है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

अमेठी में 2 लोगों की मौत, 6 घायल

ऐसे ही एक अन्य मामले में अमेठी के बाबूपुर गांव में होली के रंग लगाने को लेकर दो गुटों में हुई झड़प में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। जिले के जामो थानाक्षेत्र अंतर्गत रेवड़ापुर गांव में शुक्रवार को होली खेलने को लेकर हुए मामूली विवाद में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

नशे में भिड़े दो ग्रुप, 2 की मौत

इधर, प्रयागराज में एक अन्य मामले में पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को होली समारोह के दौरान शराब के नशे में दो समूहों के बीच भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई। पीड़ितों में से एक को लाठियों से पीटा गया, दूसरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान राहुल सोनकर (25) और संजय राजपूत (35) के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के डांडिया मोहल्ले में होली खेलते समय शराब के नशे में दो गुट आपस में भिड़ गए। गोली लगने से राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है।

मस्जिद पर फेंका रंग

इसके अलावा संभल में होली के जुलूस के दौरान कुछ लोगों द्वारा मस्जिद पर रंग फेंकने के बाद शुक्रवार को यहां पथराव की घटना हुई। संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि घटना संभल कोतवाली के खग्गू सराय इलाके में हुई। पुलिस ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक मस्जिद पर रंग फेंका, जिसके बाद पथराव हुआ।

एसपी ने बताया कि पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंची और जुलूस के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित किया। एसपी ने कहा कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने मस्जिद की सफाई की और अब इलाके में पूरी तरह से शांति है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात