न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने ली हार की नैतिक जिम्मेदारी, नड्डा से की इस्तीफे की पेशकश

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस्तीफे की पेशकश की है। भूपेंद्र चौधरी ने जेपी नड्डा के सामने इस्तीफे की पेशकश की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 4:50:30

उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने ली हार की नैतिक जिम्मेदारी, नड्डा से की इस्तीफे की पेशकश

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस्तीफे की पेशकश की है। भूपेंद्र चौधरी ने जेपी नड्डा के सामने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने स्वयं ही उत्तर प्रदेश में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि चौधरी ने इस्तीफे की पेश नड्‌डा के सामने की है।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लोकसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी के निराशाजनक प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी ली है और हार की वजह भी बताई है। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो फैसला लेंगे उसी के मुताबिक भूपेंद्र चौधरी कार्य करेंगे। भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भूपेंद्र चौधरी की करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई।

लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में भाजपा को जो बड़ा नुकसान हुआ है, उसे लेकर सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। उत्तर प्रदेश लोकसभा सीटों की बात करें तो यूपी में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें 36 पर समाजवादी पार्टी, 33 पर भाजपा, 6 पर कांग्रेस, 2 पर RLD, 1 पर आजाद समाज पार्टी और 1 पर अपना दल ने जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश में कई हाईप्रोफाइल सीटें भी हैं, जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी, रायबरेली से राहुल गांधी, मैनपुरी से डिंपल यादव, गौतम बुद्ध नगर से महेश शर्मा और नगीना से चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की है।

यूपी की जो हाई प्रोफाइल सीटें या तो वहां भाजपा की हार हुई है, या फिर प्रत्याशियों को बड़ी मुश्किल से जीत मिली है। अमेठी, फैजाबाद, कन्नौज, रायबरेली, मैनपुरी जैसी बड़ी सीटों पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है, लिहाजा सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले प्रदेश में सबसे कम नंबर आना, भाजपा के लिए भी सोच और समीक्षा का विषय बन गया है।

यूपी में मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता और हारे हुए सांसद प्रत्याशियों से बातचीत कर समीक्षा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। तकरीबन 40 हजार लोगो से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। 25 जून तक यूपी भाजपा की समीक्षा रिपोर्ट तैयार होगी जिसके बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में रिपोर्ट रखी जाएगी।

यूपी में भाजपा ये मानती है कि कई लोकसभा सीटों पर फाइनल वोटर लिस्ट में से भाजपा समर्थित लोगों के नाम या सवर्ण जाति के वोटरों के नाम काटे गए। अयोध्या, श्रवस्ती, बस्ती, समेत कई लोकसभा क्षेत्र में ये बात सामने आई।

साथ ही अयोध्या में भी पार्टी की हार की समीक्षा हुई। महंत राजू दास के बयान का भी संज्ञान लिया गया है। यूपी में नतीजे आशा के विपरीत आए लिहाजा पार्टी अध्यक्ष के तौर पर भूपेंद्र चौधरी ने जेपी नड्डा के समक्ष नैतिक जिम्मेदारी ली। वहीं दिल्ली भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के लिए पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका