न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: पदयात्रा करने गए भाजपा विधायक को झेलनी पड़ी ग्रामीणों की नाराजगी; करा दी सीवर के पानी में 'सैर'

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ कमल सिंह मलिक को ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 10:07:28

UP News: पदयात्रा करने गए भाजपा विधायक को झेलनी पड़ी ग्रामीणों की नाराजगी; करा दी सीवर के पानी में 'सैर'

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ कमल सिंह मलिक को ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा है। गांव की बदहाली से रूबरू कराने के लिए ग्रामीणों ने उन्हें सड़क पर जमा सीवर के पानी में चलवाया। यहां तक कि प्रधान पति विधायक का हाथ पकड़कर सड़क पर भरे जलभराव के बीच ले गए। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। प्रधान पति रविंद्र का कहना है कि पूर्व प्रधान का कार्यकाल पूरा हो चुका है, वहीं चार साल पूरे होने के बाद भी विधायक द्वारा उनके गांव की सुध नहीं ली गई, जिसे लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। विधायक के गांव में पहुंचने पर उन्हें धरातल पर पूरी परिस्थिति से अवगत कराया गया।

बता दे, विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए गढ़ विधायक कमल सिंह मलिक इन दिनों गांवों की पदयात्रा कर रहे हैं।

बहादुरगढ़ इलाके के गांवों में पदयात्रा के दौरान बुधवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ कमल सिंह मलिक क्षेत्र के गांव ढोलपुर, नानई समेत अन्य गांवों में पहुंचे। गांव ढोलपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद विधायक गांव में पैदल घूमकर ग्रामीणों से वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान नवनिर्वाचित प्रधान निशा के पति रविंद्र व अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि अपने कार्यकाल में वह एक बार भी गांव में नहीं आए। गांव में जलभराव, सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। ग्राम प्रधान ने सड़क बनवाई लेकिन पानी की निकासी नहीं कराई। जिसके चलते यहां जलभराव रहता है

गांव वालों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से भी की जा चुकी है लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।

वहीं, विधायक डॉ कमल सिंह मलिक का कहना है कि इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को तुरंत ही समस्या का समाधान कराने का निर्देश दे दिया गया। ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या व परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पूर्व प्रधान ने इस संबंध में कभी कोई शिकायत नहीं की, जिसके चलते जानकारी नहीं मिली। अन्यथा काफी पहले ही इस समस्या का निवारण कराया जा चुका होता।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात