न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव जीतते ही लोनी से बीजेपी विधायक की अधिकारियों को चेतावनी - 'नहीं दिखनी चाहिए मांस की दुकान'

उत्तर प्रदेश में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस बीच गाजियाबाद के लोनी से दोबारा विधायक चुने गए नंदकिशोर गुर्जर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लोनी के अधिकारी समझ लें, एक भी मांस की दुकान इलाके में नहीं दिखाई देनी चाहिए। लोनी में राम राज चाहिए, इसलिए दूध-घी खाओ और दंड बैठक करो।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Mar 2022 3:21:33

चुनाव जीतते ही लोनी से बीजेपी विधायक की अधिकारियों को चेतावनी - 'नहीं दिखनी चाहिए मांस की दुकान'

उत्तर प्रदेश में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस बीच गाजियाबाद के लोनी से दोबारा विधायक चुने गए नंदकिशोर गुर्जर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लोनी के अधिकारी समझ लें, एक भी मांस की दुकान इलाके में नहीं दिखाई देनी चाहिए। लोनी में राम राज चाहिए, इसलिए दूध-घी खाओ और दंड बैठक करो।

इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान नंदकिशोर गुर्जर अपने बयानों के चलते निशाने पर आए थे। जनवरी में उन्होंने लोनी के बहेता हाजीपुर गांव में चुनावी अभियान के दौरान कहा था कि जो लोग अली का नाम लेते हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया कि समाजवादी पार्टी के आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के साथ संबंध हैं।

गुर्जर ने कहा था, 'अली का नाम लेने वालों को लोनी छोड़ना होगा।...इस चुनाव के बाद लोनी में पूर्ण रामराज्य होगा।'

उन्होंने आगे दावा किया कि समाजवादी पार्टी एक 'पाकिस्तानी पार्टी' है। जब उनके इस बयान के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे अपने बयान का कोई पछतावा नहीं है।

बता दें कि बीजेपी ने यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 255 सीटों पर फतह हासिल की है। वहीं, समाजवादी पार्टी के खाते में 111 सीटें आई हैं। इसके अलावा अपना दल (सोनेलाल) ने 12 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने 2 और बसपा के खाते में सिर्फ 1 सीट ही आई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल की झोली में 6-6 सीटें आई हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोक दल के खाते में 8 और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 2 सीटों पर विजयी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात