न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: उन्नाव में साले ने जीजा को फावड़े से काट डाला, जौनपुर में मालगाड़ी पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 2 की मौत

उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के हसेवा गांव में बुधवार रात एक साले ने फावड़े से काटकर जीजा की हत्या कर दी। जीजा ससुराल में अपनी पत्नी को लेने आया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 10:02:45

UP News: उन्नाव में साले ने जीजा को फावड़े से काट डाला, जौनपुर में मालगाड़ी पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 2 की मौत

उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के हसेवा गांव में बुधवार रात एक साले ने फावड़े से काटकर जीजा की हत्या कर दी। जीजा ससुराल में अपनी पत्नी को लेने आया था। बहन से अक्सर मारपीट के चलते उसका साला नाराज रहता था। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जीजा साले ने एक साथ पी थी शराब

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी महेंद्र कुरील अपनी ससुराल हसेवा गांव में पत्नी निशा को लेने के लिए आया था। रात को बहनोई महेंद्र और साले करन कुरील ने घर में बैठकर एक साथ शराब पी। शराब का नशा चढ़ते ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। जिस पर साले करन ने फावड़े से महेंद्र पर कई वार कर किए। महेंद्र जान बचाने के लिए घर से बाहर निकला, लेकिन दरवाजे पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने नशे में धुत हत्यारे साले करन को गिरफ्तार कर लिया।

uttar pradesh big breaking news updates,up news,up crime news

पटरी टूटने से हुआ हादसा

जौनपुर के श्रीकृष्णा नगर (बदलापुर) रेलवे स्टेशन पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर पटरी टूटने से एक मालगाड़ी के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 7:45 पर एक खाली मालगाड़ी लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। हादसा इतना जोरदार था कि आवाज सुन हजारों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गाड़ी के चार डिब्बे नीचे उतर गए तो शेष पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गए। इस दौरान वाराणसी- लखनऊ रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी भी पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

स्‍थानीय लोगों के अनुसार मालगाड़ी सुबह 7:45 बजे बदलापुर रेलवे स्‍टेशन से आगे बढ़ी ही थी कि जोर के आवाज के साथ कई डिब्‍बे पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गए। ट्रेन की गति तेज होने की वजह से कई डिब्‍बे बेपटरी होने के साथ ही बुरी तरह से कई टुकडों में बंंट गए। माना जा रहा है कि ट्रेन की पटरी चटकी होने की वजह से ऐसा हादसा हुआ है। हालांकि, इस बाबत रेलवे अधिकारियों की ओर से जांच के बाद ही स्थिति स्‍पष्‍ट करने की जानकारी दी गई है।

uttar pradesh big breaking news updates,up news,up crime news

टायर बदलते समय पीछे से किसी वाहन ने मारी टक्कर

उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में गुरुवार की भोर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हुआ। कार का टायर बदलते समय पीछे से किसी अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। हादसा सुबह 3 बजे के आसपास का है। हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 की हालत गंभीर बनी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया। मृतक फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के रहने वाले थे। सभी बाराबंकी के देवा शरीफ जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल