न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुशीनगर में मातम में बदली शादी की शहनाई, कुएं में गिरने से 13 की मौत, मृतकों में 10 बच्चियां

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार रात पूजन के दौरान कुएं का स्लैब टूट गया। इसमें पूजा कर रहीं महिलाएं कुएं में गिर गईं। इस हादसे में 13 महिलाओं-बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में एक डेढ़ साल का बच्चा, 10 बच्चियां और 2 महिलाएं हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Feb 2022 8:40:41

कुशीनगर में मातम में बदली शादी की शहनाई, कुएं में गिरने से 13 की मौत, मृतकों में 10 बच्चियां

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार रात पूजन के दौरान कुएं का स्लैब टूट गया। इसमें पूजा कर रहीं महिलाएं कुएं में गिर गईं। इस हादसे में 13 महिलाओं-बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में एक डेढ़ साल का बच्चा, 10 बच्चियां और 2 महिलाएं हैं। हादसे के बाद एंबुलेंस भी सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि एक तो एंबुलेंस नहीं आई। फिर जब अस्पताल गए तो वहां डॉक्टर ही मौजूद नहीं थे। काफी देर बाद डॉक्टर आए। ऐसे में ट्रीटमेंट न मिलने के कारण भी कई लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी ने कुशीनगर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसा हृदयविदारक है। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है। वहीं, सीएम योगी ने भी हादसे पर दुख जताया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजन को 4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

यह दिल दहलाने वाला हादसा रात करीब साढ़े 9 बजे का है। करीब 25-30 महिलाएं घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का है। नौरंगिया स्कूल टोला के रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के बेटे की हल्दी रस्म का कार्यक्रम था। आसपास 50-60 महिलाएं और लड़कियां गांव के बीच में बने पुराने कुएं के पास शादी की रस्म के लिए पहुंची थीं। कुएं पर स्लैब बना था। कुएं पर ढक्कन रखा गया था। पूजा के दौरान महिलाएं स्लैब पर चढ़ गईं। एक साथ महिलाएं स्लैब पर चढ़ीं तो जर्जर स्लैब अचानक टूट गया। इससे उस पर खड़ी महिलाएं और बच्चियां कुएं में गिर गईं और डूबने लगीं। जब घटना हुई तब वहां ज्यादातर महिलाएं थीं। अंधेरा भी था।

uttar pradesh,kushinagar,accident

अचानक से कुएं में बड़ी संख्‍या में महिलाओं और बच्चियों के गिरने से कोहराम मच गया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्‍या में ग्रामीण मौके पर पहुंच कर अपने स्‍तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस भी बचाव कार्य में जुट गई। साथ ही पुलिस की गाड़ियों से घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया गया। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई भी सामने आई। ग्रामीणों ने मोबाइल और गाड़ियों की हेडलाइट से अपने स्तर पर रेस्क्यू करने का प्रयास किया। कुआं काफी गहरा था, लेकिन उसमें 10 फीट में पानी लबालब भरा था। यही कारण है कि मृतकों की संख्या 13 तक पहुंच गई।

पुलिस और प्रशासन ने गोताखोरों को बुलाया। देर रात तक गोताखोरों ने कुएं को सर्च किया। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को कुएं से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी की मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में मृत बच्चियों की उम्र 5 से 15 साल के बीच है।

पूजा करने गई महिलाओं ने बताया कि क्या हुआ किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। पूजा के दौरान अचानक तेज आवाज आई और बच्चियां और महिलाएं गिरने लगी। बच्चियों ने एक-दूसरे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। हादसे के बाद 15-20 मिनट तक तो सिर्फ चीखें थीं। सब डर गए थे। जब ग्रामीण आए तो फिर रेस्क्यू शुरू हुआ। अंधेरा न होता तो शायद इतनी मौतें नहीं होती।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

- पूजा पुत्री बलवंत यादव 19 वर्ष, निवासी नौरंगिया स्कूल टोला
- पूजा पुत्री राम बहाली चौरसिया 20 वर्ष
- शशिकला पुत्री मदन चौरसिया 15 वर्ष
- शकुंतला देवी पत्नी भोला चौरसिया 35 वर्ष
- ममता देवी पत्नी रमेश चौरसिया 35 वर्ष
- मीरा पुत्री सुभग विश्वकर्मा 25 वर्ष
- परी पुत्री राजेश चौरसिया 14 वर्ष
- ज्योति पुत्री रामबली चौरसिया 15 वर्ष
- राधिका पुत्री महेश कुशवाहा 16 वर्ष
- सुंदरी पुत्री प्रमोद कुशवाहा 8 वर्ष
- आरती पुत्री इंद्रजीत चौरसिया 15 वर्ष
- मोनू पुत्री सरवन 15 वर्ष
- वृंदा पुत्री मंगरू 15 वर्ष

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात