न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: फतेहपुर में जीका वायरस ने दी दस्तक, मिला पहला मरीज, प्रशासन अलर्ट

जीका वायरस ने उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में भी अपनी दस्तक दे दी है। तेलियानी ब्लॉक के त्रिलोकीपुर गांव में जीका वायरल का पहला मरीज मिला है। 35 वर्षीय युवक राम प्रताप सिंह की जांच रिपोर्ट में जीका वायरस की पृष्टि हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 8:43:34

UP News: फतेहपुर में जीका वायरस ने दी दस्तक, मिला पहला मरीज, प्रशासन अलर्ट

जीका वायरस (Zika Virus) ने उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में भी अपनी दस्तक दे दी है। तेलियानी ब्लॉक के त्रिलोकीपुर गांव में जीका वायरल का पहला मरीज मिला है। 35 वर्षीय युवक राम प्रताप सिंह की जांच रिपोर्ट में जीका वायरस की पृष्टि हुई है। पहला मरीज मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। डीएम अपूर्वा दुबे और सीएमओ राजेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ त्रिलोकीपुर गांव का दौरा किया। टीम ने जीका वायरस से पीड़ित मरीज के परिजनों सहित कुल 21 लोगो के सैंपल इकट्टा किया है। सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। जीका से पीड़ित मरीज की हालत सामान्य पाए जाने पर उसे होम आइसोलेट किया गया है। इस बीच सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को घर-घर जाकर 82 घरों का सर्वे किया है। बाकी बचे 290 घरों का सर्वे शनिवार को किया जाएगा। वहीं एडीओ पंचायत अशोक तिवारी 20 सदस्यीय सफाई दल के साथ गांव की साफ-सफाई व फॉगिंग करवा रहे हैं। इसके साथ ही तालाब, पोखरे व नाली में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।

सीएमओ डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया कि शहर से सटे तेलियानी ब्लॉक के त्रिलोकीपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय राम प्रताप को काफी दिनों से बुखार आ रहा था। वह सोमवार को इलाज कराने जिला अस्पताल के ओपीडी वार्ड में पहुंचा था। डॉक्टरों ने राम प्रताप का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया था। शुक्रवार को जब युवक की जांच रिपोर्ट आई तो उसमें जीका वायरस की पृष्टि हुई।

सिंह ने बताया, 'रिपोर्ट आने के तुरंत बाद ही मैंने डीएम के साथ त्रिलोकीपुर गांव का विजिट किया। प्रशासन की तरफ से चार नोडल अधिकारी बनाए गए है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी सर्वे, टेस्टिंग, मेडिकल कैंप व मलेरिया की चार टीमें बनाई हैं।'

बता दें की जिले में जीका वायरस का पहला केस मिलने के बाद डीएम अपूर्वा दुबे ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। साथ ही जीका वायरस से निपटने के लिए डीएम ने सभी तैयारियों पर जोर दिया है। जीका वायरस से पीड़ित मरीजो के लिए जिले में 61 बेड तैयार किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात