न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: शादी का झांसा देकर सगी बहनों के साथ बनाए शारीरिक संबंध, एक बहन हुई गर्भवती तो युवक ने शादी से किया इंकार

उत्तर प्रदेश के बरेली से दो सगी बहनों के साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमे से एक बहन गर्भवती हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Mar 2021 5:46:50

UP News: शादी का झांसा देकर सगी बहनों के साथ बनाए शारीरिक संबंध, एक बहन हुई गर्भवती तो युवक ने शादी से किया इंकार

उत्तर प्रदेश के बरेली से दो सगी बहनों के साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमे से एक बहन गर्भवती हो गई। इसके बाद जब शादी का दबाव डाला गया तो वह मुकर गया। पीड़िताओं की मां ने थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह बिहार का रहने वाला है और मिनरल वाटर प्लांट में काम करता है। पीड़िता भी आरोपी के साथ काम करती है।

पीलीभीत में सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके घर के पास ही मिनरल वाटर प्लांट लगा है। शहर के ही कालेज में बीए व इंटर में पढ़ने वाली उसकी बेटियां परिवार के लिए कुछ अतिरिक्त आमदनी जुटाने के लिए प्लांट में काम करने लगीं। इसी दौरान वहां के कर्मचारी बिहार के जिला खगड़िया के थाना गुटइया बाजार अंतर्गत गांव बल्हा निवासी रवि यादव ने बीए में पढ़ने वाली उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। वह बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। यह बात पिछले साल मई में लॉकडाउन के दौरान की है। जब बेटी गर्भवती हो गई तो उसने आरोपित पर शादी के लिए दबाव डाला। इस पर वह मुकर गया। इसी दौरान आरोपित ने उसकी छोटी बेटी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपित ने छोटी बेटी से भी कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने प्लांट के मालिक से शिकायत की तो उन्होंने यह कहकर धमकाया कि कहीं शिकायत की तो प्लांट की बदनामी होगी। इसके बाद विगत 18 मार्च को प्लांट मालिक का वाहन चालक सुरेश शर्मा उसके घर पर आया और गालियां देते हुए कहने लगा कि अगर कोई मुकदमा दर्ज कराया तो जान से मार दिया जाएगा।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी के अनुसार दुष्कर्म के मुख्य आरोपित समेत प्लांट मालिक असोम चौराहा निवासी अशोक मंडल, उसके कार चालक सुरेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपित बिहार निवासी रवि यादव को गांव रूपपुर कृपा स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दोनों अन्य आरोपितों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल