न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Barabanki Bus Accident: अपने 6 साथियों को खोने वाले घायल मजदूर ने सुनाई हादसे की पूरी कहानी, कहा -टक्कर के बाद बस लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ी

बस में सवार सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। ये सभी मजदूर थे, जो हरियाणा (Haryana) के अम्बाला से धान की रोपाई कर अपने-अपने गांव वापस जा रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 11:42:45

Barabanki Bus Accident:  अपने 6 साथियों को खोने वाले घायल मजदूर ने सुनाई हादसे की पूरी कहानी, कहा -टक्कर के बाद बस लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार देर रात 11:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस को लखनऊ की ओर आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार और उसके नीचे सो रहे एक महिला समेत 18 यात्र‍ियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस में सवार सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। ये सभी मजदूर थे, जो हरियाणा (Haryana) के अम्बाला से धान की रोपाई कर अपने-अपने गांव वापस जा रहे थे। हादसे का शिकार हुई बस में 107 से ज्यादा यात्री मौजूद थे।

बस में सवार यात्रियों के मुताबिक हरियाणा से बिहार जा रही वॉल्वो बस संख्या UP 22 T 7918 खराब हो जाने के कारण रामसनेहीघाट के लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर नारायण रेस्टोरेंट के पास सड़क किनारे खड़ी थी। बस शाम तकरीबन 7 बजे के करीब ख़राब हुई और हादसा करीब आधी रत 12 बजे हुआ। ट्रक संख्या NL 01 Q 8280 ने सड़क किनारे खड़ी वॉल्वो बस को जोरदार टक्कर मार दी।

इस सड़क हादसे में घायल एक मजदूर ने बताया कि वे और उनके सभी साथी हरियाणा से धान रोपाई कर अपने-अपने घर लौट रहे थे। बस में करीब 107 लोग सवार थे, क्योंकि अंबाला में दूसरी बस ख़राब होने की वजह से उसकी सवारी को भी इसी बस में चढ़ा दिया गया था।

उन्होंने बताया कि बस का बेलन टूट गया, जिसके बाद ड्राइवर ने बस सड़क किनारे खड़ी कर दी। वे और उनके साथी ख़राब बस से करीब 10 मीटर दूर जाकर सड़क पर बैठ गए। रात होने की वजह से कुछ वहीं सो गए और कुछ जगे हुए थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बस उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ी।

घायल मजदूर ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सड़क पर चरों तरफ खून ही खून फैला था। मजदूर ने बताया कि इस हादसे में इनके साथ आए 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कुछ अन्य घायल हैं।

हादसे में मारे गए 18 यात्रियों में से 12 मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि छह मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। बाराबंकी पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। मृतकों व घायलों के परिजन 9454417464 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात