न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अतीक-अशरफ मर्डर: CM योगी आवास पर किसी के आने-जाने पर लगी रोक, मुख्यमंत्री ने हर 2 घंटे की मांगी रिपोर्ट

एम योगी आज अपने लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर ही मौजूद रहेंगे। आपको बता दे, इससे पहले 13 अप्रैल को ही अहमद का बेटा असद और उसका एक साथी गुलाम पुलिस मुठभेड़ में मारे गये थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Apr 2023 9:22:26

अतीक-अशरफ मर्डर: CM योगी आवास पर किसी के आने-जाने पर लगी रोक, मुख्यमंत्री ने हर 2 घंटे की मांगी रिपोर्ट

प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हलचल का माहौल बना हुआ है। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सारे कार्यक्रमों में बदलाव कर दिया है। साथ ही 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। सीएम योगी आज अपने लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर ही मौजूद रहेंगे। आपको बता दे, इससे पहले 13 अप्रैल को ही अहमद का बेटा असद और उसका एक साथी गुलाम पुलिस मुठभेड़ में मारे गये थे।

हर 2 घंटे की रिपोर्ट देने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने और हत्याकांड मामले में हर 2 घंटे की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। इसमें सभी प्रदेशवासी सहयोग भी कर रहे हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखें।

सीएम योगी ने कहा कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करे। सीएम योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले शनिवार देर रात ही अतीक और अशरफ की हत्या के बाद मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं, योगी के निवास पर बैठकों का दौर शुरू हो गया था। इस हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस के डीजीपी आरके विश्वकर्मा और एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे।

सीएम आवास पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में हुई हाई लेवल मीटिंग में सीएम की तरफ से 3 सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित कर पूरे घटनाक्रम की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए। खासकर प्रयागराज में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। साथ ही दूसरे शहरों के संवेदनशील इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

उधर, सीएम ने एसटीएफ को मौके से सबूत जुटाने के भी निर्देश दिए हैं। यूपी एसटीएफ की टीम अतीक और अशरफ हत्याकांड के तीन आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हैं।

बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर

आपको बता दे, अतीक और अशरफ को गोली मारने वाले हमलावर एक पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। मौके पर तीन बंदूक भी बरामद हुई हैं। कारतूस भी मौके पर मिले हैं। बाइक सवार आरोपी मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे थे। बाइक के पास से एक कैमरा और एक माइक आईडी भी बरामद हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि अतीक-अशरफ की हत्या करने वाला लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है। अरुण मौर्य हमीरपुर का निवासी है। जबकि, तीसरा आरोपी सनी कासगंज जनपद से है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना यही पता बताया है। पुलिस इनके बयानों को वेरिफाई करवा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात