न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलीगढ़: जहरीली शराब पीकर फिर बिगड़ी 20 लोगों की तबियत, 4 की हुई मौत; 7 दिन के अंदर 99 मौतें

अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर कम होता नहीं दिख रहा है। इसके पीने (Aligarh Hooch Tragedy) से लोगों के मरने का सिलसिला अभी जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Jun 2021 2:06:04

अलीगढ़: जहरीली शराब पीकर  फिर बिगड़ी 20 लोगों की तबियत, 4 की हुई मौत; 7 दिन के अंदर 99 मौतें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर कम होता नहीं दिख रहा है। इसके पीने से लोगों के मरने का सिलसिला अभी जारी है। एक बार फिर यहां जहरीली शराब पीने से बुधवार देर रात 20 लोगों की हालत खराब हो गई। इनमें पति-पत्नी समेत 4 लोगों ने गुरुवार तड़के दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बाकी मजदूरों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। जिले में अब तक जहरीली शराब पीने से 99 लोग जान गंवा चुके हैं।

पुलिस का दावा है कि इन सभी मजदूरों ने थाना जवा के पर्थला गांव की एक नहर में पड़ी पेटियों से निकालकर शराब पी थी। इस नहर से बड़ी संख्या में जहरीली शराब की अवैध पेटियां बरामद की गई हैं। गांव के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी कि यहां बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां हैं। इसे पीने से ईंट भट्‌टे पर काम करने वाले कई मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई है।

एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इसके अलावा अन्‍य सभी लोगों का बेहतर उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि मजदूरों को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का का कहना है कि अभी भी सरकारी शराब के ठेकों पर देशी शराब के पुराने स्टॉक बेचे जा रहे हैं।

SP सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि जहरीली शराब कांड के बाद से पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। इससे डरकर लोग अवैध शराब की पेटियां अलग-अलग जगहों पर फेंक रहे हैं। ये नहर में मिली शराब भी उसी का नतीजा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल